उत्तर प्रदेशभारत

UP राज्यसभा चुनाव में BJP ने खोले पत्ते, क्या अखिलेश उतारेंगे तीसरा कैंडिडेट?

UP राज्यसभा चुनाव में BJP ने खोले पत्ते, क्या अखिलेश उतारेंगे तीसरा कैंडिडेट?

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव

बीजेपी ने आठ प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है, सपा दो प्रत्याशियों का नामांकन पहले ही करवा चुकी है. अखिलेश यादव ने तीसरे प्रत्याशी पर सस्पेंस बरकरार रखते हुए संख्या जुटाने की बात कही थी और ये भी कहा था कि हमारे कुछ लोग उधर से वापस आना चाहते हैं. 6 अक्टूबर, मंगलवार नामांकन का आखरी दिन, ऐसे में यदि कर सपा तीसरे प्रत्याशी वाला सरप्राइज देती है तो चुनाव में कंटेस्ट होना तय है.

अगर प्रत्याशियों की संख्या आठ और दो तक सीमित रहती है तो ऐसे में चुनाव नहीं होगा और निर्विरोध सभी दस प्रत्याशियों को चुना हुआ माना जाएगा. ऐसे में सभी निगाहें कल पर और अखिलेश यादव के अगली चाल पर टिकीं हैं.

क्या चुनाव में वोटिंग की नौबत ला कर खेला करने का प्रयास करेंगे अखिलेश यादव? या बीजेपी को परेशान करने के लिहाज से ही कैंडिडेट मैदान में उतारेंगे? सपा के लिए दो सीटें सिक्योर हैं, लेकिन तीसरा कैंडिडेट मतलब तोड़जोड़ और क्रॉस वोटिंग का खतरा है.

सपा के दो उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन

सपा पहले ही पार्टी के वरिष्ठ नेता राम गोपाल यादव और रिलायंस इंडस्ट्रीज के अधिकारी धनराज परिमल नाथवानी को उम्मीदवार बना चुकी है. दोनों ने लखनऊ में अपना नामांकन दाखिल कर दिया है.

पार्टी के प्रवक्ता फखरुल हसन चांद ने कहा, सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा था कि जरूरी संख्याबल पूरा होने के बाद पार्टी तीसरा उम्मीदवार उतारेगी. अब हमारा तीसरा उम्मीदवार मंगलवार को नामांकन दाखिल करेगा. हमें भरोसा है कि हम भाजपा को करारी शिकस्त देंगे. हालांकि, चांद ने यह नहीं बताया कि पार्टी का तीसरा उम्मीदवार कौन होगा.

इससे पहले पार्टी सांसद वीरेंद्र सिंह और विधायक रविदास मेहरोत्रा ने इसी तरह के संकेत दिए थे. मंगलवार को यह साफ हो जाएगा कि 16 अक्टूबर के चुनाव में मुकाबला होगा या नहीं.

राज्यसभा चुनाव को लेकर गरमाई सियासत

केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी और बी. एल. वर्मा समेत उत्तर प्रदेश के सभी 10 राज्यसभा सदस्यों का कार्यकाल 25 नवंबर को खत्म हो रहा है, जिसकी वजह से राज्यसभा चुनाव हो रहे हैं. भाजपा और सपा उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीट पर होने वाले चुनाव की तैयारियों में जुटी हैं. भाजपा के पास सीधे तौर पर सात सीट जीतने के लिए पर्याप्त संख्याबल है.

ये भी पढ़ें- 2027 से पहले BJP का कास्ट बैलेंस, राज्यसभा के लिए OBC-दलित और महिला प्रतिनिधित्व पर खास फोकस

अभिजीत ठाकुर

अभिजीत ठाकुर

अभिजीत ठाकुर ने दिल्ली विश्वविद्यालय से पढ़ाई की है. 2014 में पत्रकारिता की शुरुआत Zee Media से हुई. दिल्ली में रिपोर्टिंग की. 2018 में ETV भारत के नेशनल ब्यूरो में बतौर रिपोर्टर जॉइन किया. इस दौरान संघ (RSS-VHP), शिक्षा, कृषि, पर्यटन के साथ किसान और मजदूरों के मुद्दों पर रिपोर्टिंग की. 2022 में TV9 भारतवर्ष जॉइन किया और दिल्ली ब्यूरो का हिस्सा रहे. इस दौरान उत्तराखंड, हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान,महाराष्ट्र, बिहार और झारखंड में कई बड़ी खबरों और इवेंट्स कवर करने का अवसर मिला. 2025 में लखनऊ ब्यूरो की जिम्मेदारी के साथ दिल्ली से लखनऊ भेजा गया. 17 साल दिल्ली में रहने के बाद अब कर्मस्थली यूपी की राजधानी है. अब उत्तर प्रदेश की राजनीति, सरकार और जनता से जुड़े मुद्दों की रिपोर्ट जनता तक पहुंचाते हैं.

Read More

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button