खेल

एक पारी में 720 रन बनाकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास, तोड़ दिए सारे रिकॉर्ड

भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड में एक पारी का सबसे बड़ा स्कोर बनाया है, उन्होंने मेजबान टीम का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. 720 भारतीय टीम का टेस्ट इतिहास में तीसरा सबसे बड़ा स्कोर है. केएल राहुल और ऋषभ पंत ने इस पारी में शतक जड़ा तो 4 बल्लेबाजों ने 50 से अधिक रन बनाए. शुभमन गिल की किस्मत खराब रही, जो अपने शतक से 2 रन से चूक गए.

वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व ग्राउंड पर खेले जा रहे पहले टेस्ट की पहली पारी टीम इंडिया ने 720/9 पर घोषित कर दी है. ये टेस्ट इतिहास में भारत का तीसरा सबसे बड़ा स्कोर है. बता दें कि भारत का एक पारी में सबसे बड़ा स्कोर 759/7 है, जो इंग्लैंड के खिलाफ चेन्नई में साल 2016 में आया था. दूसरा सबसे बड़ा टोटल 726/9 है, जो 2009 में श्रीलंका के खिलाफ मुंबई में आया था.

720 रन बनाकर गिल एंड टीम ने तोड़े कई रिकॉर्ड

ये भारत का विदेशी जमीं पर सबसे बड़ा टेस्ट स्कोर भी है. इससे पहले विदेश में एक टेस्ट पारी में सबसे बड़ा स्कोर 707 था, जो श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में बना था.

ये न्यूजीलैंड में एक पारी में सबसे स्कोर है, इससे पहले ये रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के नाम था. न्यूजीलैंड ने 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ हैमिलटन में 715 रन बनाए थे.

भारत के लिए पहली पारी में केएल राहुल ने 136 और ऋषभ पंत ने 128 रन बनाए. शुभमन गिल एक शानदार शतक से चूक गए, उन्हें जैकब डफी ने 98 के स्कोर पर बोल्ड किया. इससे पहले यशस्वी जायसवाल और देवदत्त पडिक्कल भी अपने शतक से चूक गए थे, उन्होंने भी शानदार पारी खेली. यशस्वी ने 85 और पडिक्कल ने 80 रन बनाए.

भारत ने ध्रुव जुरेल के विकेट के बाद पारी घोषित कर दी. ये टीम का नौवां विकेट था, जो 720 के स्कोर पर गिरा. जुरेल ने 79 गेंदों में 7 चौके और 1 छक्के की मदद से 78 रन बनाए.

यह भी पढ़ें- शतक लगाकर ऋषभ पंत ने रचा इतिहास, SENA देशों में ऐसा करने वाले छठे भारतीय बने

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button