उत्तर प्रदेशभारत

हाईटेंशन लाइन से टकराई बग्गी, करंट से 2 कलाकारों और 2 घोड़ियों की मौत

फिरोजाबाद में शादी की खुशियां मातम में बदलीं: हाईटेंशन लाइन से टकराई बग्गी, करंट से 2 कलाकारों और 2 घोड़ियों की मौत

करंट लगने से 2 बैंडकर्मियों की मौत.

Firozabad News: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में एक शादी समारोह के दौरान खुशियों का माहौल उस समय मातम और चीख-पुकार में बदल गया, जब घुड़चढ़ी की रस्म के दौरान बैंड-बाजे की सजी हुई बग्गी ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन विद्युत लाइन के संपर्क में आ गई. बग्गी में करंट उतरने से दो बैंड कलाकारों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि बग्गी में जुड़ी दो घोड़ियों ने भी दम तोड़ दिया. इस हादसे में एक अन्य व्यक्ति भी करंट की चपेट में आकर घायल हो गया, जिसे अस्पताल पहुंचाया गया है. घटना फिरोजाबाद के सिरसागंज थाना क्षेत्र के दौलतपुर बाजवा गांव की है.

जानकारी के मुताबिक, सिरसागंज थाना क्षेत्र के गांव दौलतपुर बाजवा निवासी सुभाष चंद्र की भतीजी निशा की शादी का कार्यक्रम चल रहा था, जिसके लिए मथुरा के फरह क्षेत्र से बारात आई थी. समारोह के लिए सिरसागंज कस्बे का जनता बैंड बुलाया गया था.

शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे बारात में घुड़चढ़ी की रस्म चल रही थी. इसी दौरान बैंड की बग्गी ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गई. देखते ही देखते बग्गी में करंट फैल गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी और भगदड़ मच गई.

ये भी पढ़ें: रायगढ़ का ताम्हिणी घाट हादसा: 1200 फीट गहरी खाई में गिरी फॉर्च्यूनर, उद्यमी श्रीनिवास बेंडखले का शव बरामद

दो बैंडकर्मियों और दो घोड़ियों की मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजे

इस हादसे में बग्गी पर मौजूद गायक पप्पू सिद्दीकी (करीब 45 वर्ष) निवासी मियां बाजार सिरसागंज और बैंडकर्मी अकील (करीब 42 वर्ष) निवासी नगला राधे थाना सिरसागंज की करंट लगने से मौत हो गई. बग्गी में जुड़ी दोनों घोड़ियों ने भी मौके पर ही दम तोड़ दिया. करंट की चपेट में आए एक अन्य व्यक्ति को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया, जिसकी हालत पुलिस के मुताबिक फिलहाल ठीक है.

सूचना मिलते ही सिरसागंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया. मामले में परिजन मोहम्मद उमर की बाइट समेत अन्य जानकारी के आधार पर पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है.

सचिन यादव

सचिन यादव

सचिन यादव पिछले लगभग 10 वर्षों से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और अपनी निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत एक स्थानीय समाचार चैनल से की, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग करते हुए समाचार जगत की बारीकियों को समझा और अपने अनुभव को मजबूत बनाया.

वर्ष 2017 में सचिन यादव ने देश के प्रतिष्ठित समाचार संस्थान TV9 Bharatvarsh के साथ अपनी नई पारी शुरू की. तब से लेकर वर्तमान तक वे TV9 भारतवर्ष के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं और क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय महत्व की खबरों की रिपोर्टिंग कर चुके हैं. उनकी रिपोर्टिंग का प्रमुख कार्यक्षेत्र विश्व प्रसिद्ध चूड़ी उद्योग के लिए पहचान रखने वाला शहर फ़िरोज़ाबाद रहा है, जहां उन्होंने अपराध, खेल, सामाजिक, प्रशासनिक और जनसरोकार से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषयों को प्रमुखता से उठाया है.

अपने पत्रकारिता जीवन में सचिन यादव ने हमेशा खबरों की सत्यता, निष्पक्षता और विश्वसनीयता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है. उन्होंने कई महत्वपूर्ण घटनाओं की ग्राउंड रिपोर्टिंग कर जनता तक सही और सटीक जानकारी पहुंचाने का कार्य किया है. उनकी रिपोर्टिंग शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ आम लोगों की समस्याओं और मुद्दों को प्रभावी ढंग से सामने लाने के लिए जानी जाती है.

Read More

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button