उत्तर प्रदेशभारत

बहराइच में मॉर्निंग वॉक पर निकले सब-इंस्पेक्टर पर हमला, 3 महिलाओं समेत 4 अरेस्ट

बहराइच में मॉर्निंग वॉक पर निकले सब-इंस्पेक्टर पर हमला, 3 महिलाओं समेत 4 अरेस्ट

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

UP Crime News: बहराइच में कानून व्यवस्था को चुनौती देने का मामला सामने आया है. यहां सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले एक सब-इंस्पेक्टर पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया. पुलिस ने इस मामले में तीन महिलाओं समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. पुलिस ने चारों आरोपियों की गिरफ्तारी भी कर ली है. आरोपियों में महिलाओं के साथ एक पुरुष शामिल है. गिरफ्तार आरोपियों का नाम राधेश्याम, सुनीता, मनीषा और ज्योति है.

जानकारी के अनुसार, सब-इंस्पेक्टर संजीत कुमार सिंह ने आपस में विवाद कर रहे लोगों से पूछताछ की थी. इसी बात से लोग नाराज हो गए और सब-इंस्पेक्टर पर हमला कर दिया. घटना में सब-इंस्पेक्टर घायल हो गए. ये पूरा मामला बहराइच जनपद के मोतीपुर थाना क्षेत्र का बताया जा रह है. यहां शनिवार सुबह सब-इंस्पेक्टर संजीत कुमार सिंह सादे कपड़ों में मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे. इसी दौरान मोतीपुर सिंचाई कॉलोनी के पास कुछ लोग आपस में विवाद कर रहे थे.

पुलिस ने मामले में की कार्रवाई

सब-इंस्पेक्टर ने मौके पर पहुंचकर विवाद कर रहे लोगों से पूछताछ की. आरोप है कि पूछताछ से नाराज लोगों ने सब-इंस्पेक्टर पर हमला करते हुए उनके साथ मारपीट शुरू कर दी, जिसमें वह घायल हो गए. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया. सब-इंस्पेक्टर संजीत कुमार सिंह की तहरीर पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन महिलाओं और एक पुरुष समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया. फिर चारों आरोपियों को गिरफ्त में ले लिया गया.

थानाध्यक्ष ब्रह्मा गौड़ ने क्या बताया?

थानाध्यक्ष ब्रह्मा गौड़ के मुताबिक, सब-इंस्पेक्टर की तहरीर पर राधेश्याम, सुनीता, मनीषा और ज्योति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. आरोपियों की गिरफ्तारी भी कर ली गई है. ये सभी आरोपी सिंचाई नहर कॉलोनी के रहने वाले हैं. ब्रह्मा गोंड ने बताया कि सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा. वहीं इस घटना ने एक बार फिर पुलिसकर्मियों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं.

बहराइच से अनिल तिवारी की रिपोर्ट

ये भी पढ़ें: मुरादाबाद: फूड डिपार्टमेंट ने प्रेस लिखी ईको से पकड़ा 300 KG नकली पनीर, ड्राइवर फरार

TV9 Bharatvarsh

TV9 Bharatvarsh

टीवी9 भारतवर्ष डिजिटल TV9 नेटवर्क का प्रमुख हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म है. इस वेबसाइट पर देश-विदेश की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, विश्लेषण और ग्राउंड रिपोर्टिंग से पाठकों को रूबरू कराया जाता है. टीवी9 की वेबसाइट tv9hindi.com प्रमुख हिंदी वेबसाइटों में अपना स्थान रखती है. टीवी9 हिंदी का अपना मोबाइल ऐप भी है, जहां टेक्स्ट और वीडियो दोनों माध्यम से खबरें पढ़ीं और देखी जा सकती हैं. टीवी9 वेबसाइट पर राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य, टेक और अंतरराष्ट्रीय मामलों जैसी विविध श्रेणियों में खबरें कवर की जाती हैं. यहां एक्सप्लेनर्स, एक्सक्लूसिव स्टोरीज, वीडियो रिपोर्ट्स और लाइव अपडेट्स मिलते हैं. TV9 नेटवर्क का डिजिटल सेगमेंट तेजी से बढ़ा है और मिलियंस की संख्या में यूनिक यूजर्स तक पहुंचता है.

Read More

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button