मनोरंजन

‘रामायण’ ने इंडिया में 900 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, ‘ओम चैप्टर 1’ को किया पस्त, जानें सैटरडे कलेक्शन

बॉक्स ऑफिस पर आजकल तो फिल्मों का क्लैश होना आम बात है. इसमें कभी दोनों को ही फायदा होता तो है तो कई बार कोई एक ही बाजी मार पाता है. ऐसे में जहां इन दिनों ‘रामायण’ ने पहले से बॉक्स ऑफिस पर कब्जा जमा रखा था वहीं, धनुष की फिल्म ‘ओम चैप्टर 1’ को रिलीज किया गया और दोनों के बीच कांटे की टक्कर देखने के लिए मिल रही है. 

धनुष की फिल्म ‘ओम चैप्टर 1’ ने पहले दिन यानी कि फ्राइडे को ‘रामायण’ को पछाड़ दिया था लेकिन दूसरे दिन यानी कि शनिवार को इसने बॉक्स ऑफिस पर साउथ फिल्म को धोबी पछाड़ दिया और बंपर कमाई की. चलिए बताते हैं इनका कलेक्शन और किसने बाजी मारी है.

‘रामायण’ का डे-17 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

– सैकनिल्क के अनुसार, ‘रामायण’ ने पहले दिन 64.85 करोड़ का कलेक्शन किया था.
– जबकि फिल्म ने पहले हफ्ते 564.60 करोड़ की कमाई और दूसरे वीक में 299.15 का बिजनेस किया.
– वहीं, नितेश तिवारी की फिल्म ने 16वें दिन 15.75 करोड़ का कलेक्शन किया था.
– ‘रामायण’ ने 17वें दिन रात 10.30 बजे तक 27.40 करोड़ की कमाई कर लिया है.
– इसी के साथ ही इसका टोटल इंडिया नेट कलेक्शन 906.90 करोड़ हो चुका है.

रामायण बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ऑक्यूपेंसी
डे-17 27.40 करोड़ (रात 8.30 बजे तक) 28.7%
टोटल कलेक्शन 906.90 करोड़  

‘ओम चैप्टर 1’ का डे-2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

इसके साथ ही धनुष की फिल्म ‘ओम चैप्टर 1’ ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा खासा कलेक्शन किया. महज दो दिनों में इसने तमिल में ठीकठाक कमाई कर ली है और हर दिन ‘रामायण’ बराबर से टक्कर दे रही है. 
– सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन 18.10 करोड़ का बिजनेस किया.
– जबकि दूसरे दिन इसकी कमाई में गिरावट दर्ज की गई.
– इसने रात 10.30 बजे तक 15.40 करोड़ का बिजनेस किया.
– इसके बाद इसका टोटल इंडिया नेट कलेक्शन 33.50 करोड़ रहा.

ओम चैप्टर 1 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ऑक्यूपेंसी
डे-2 15.40 करोड़ (रात 10.30 बजे तक) 40.0%
टोटल कलेक्शन 33.50 करोड़  

गौरतलब है कि जहां धनुष की फिल्म ‘ओम चैप्टर 1’ रिलीज होते ही छा गई थी. इसने पहले दिन यानी कि शुक्रवार को नितेश तिवारी की फिल्म को पछाड़ दिया था वहीं, दूसरे दिन इसे ‘रामायण’ ने पस्त कर दिया है. तीसरे शनिवार को रणबीर कपूर की फिल्म ने फिर से लंबी छलांग मारी और डबल डिजिट में फ्राइडे के मुकाबले ज्यादा कलेक्शन किया है.

900 करोड़ के क्लब में ‘रामायण’ की एंट्री

आपको बता दें कि ‘रामायण’ इंडिया में बॉक्स ऑफिस पर एक और बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही है. ये 900 करोड़ के क्लब में एंट्री कर लिया है. फिल्म ने रात 10.30 बजे तक भारत में 906.90 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. इसने शनिवार यानी कि 17वें दिन की कमाई के मामले में ‘नरसिम्हा महावतार’ (18 करोड़) और ‘पुष्पा 2’ (20 करोड़) के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button