उत्तर प्रदेशभारत

किसी के 87 हजार किसी के सिर्फ 61 फॉलोअर्स, UP बीजेपी के राज्यसभा उम्मीदवार सोशल मीडिया पर कितने एक्टिव?

किसी के 87 हजार किसी के सिर्फ 61 फॉलोअर्स, UP बीजेपी के राज्यसभा उम्मीदवार सोशल मीडिया पर कितने एक्टिव?

उम्मीदवारों की सोशल मीडिया ताकत

उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने 8 उम्मीदवारों के नाम सामने रखे हैं. पार्टी की इस लिस्ट में जातीय और क्षेत्रीय समीकरण का खास ध्यान रखा गया है. लेकिन इन नामों में एक और दिलचस्प बात सामने आती है कि सोशल मीडिया पर इन नेताओं की मौजूदगी और लोकप्रियता में जमीन-आसमान का फर्क है. किसी उम्मीदवार के सोशल मीडिया अकाउंट पर हजारों फॉलोअर्स हैं, तो किसी के फॉलोअर्स की संख्या बेहद कम है.

बीजेपी की नई लिस्ट में राधाकांत ओझा, गोपी कृष्ण पांडेय, विद्यासागर सोनकर, प्रियंका रावत, श्रुति गंगवार, राम प्रताप सिंह चौहान, धर्मपाल सिंह और प्रकाश पाल के नाम हैं. पार्टी ने इनमें 3 OBC, 2 दलित, 2 ब्राह्मण और 1 राजपूत चेहरे को जगह दी है. अब अगर सोशल मीडिया की बात करें तो इन नेताओं की तस्वीर काफी अलग नजर आती है. कुछ नेता सोशल मीडिया पर लगातार अपनी गतिविधियां साझा करते दिखाई देते हैं, जबकि कुछ की मौजूदगी सीमित है.

किसके कितने हैं फॉलोअर्स?

प्रोफाइल के मुताबिक, प्रियंका रावत के इंस्टाग्राम पर करीब 87.5 हजार फॉलोअर्स हैं, जबकि गोपी कृष्ण पांडेय के X अकाउंट पर करीब 61 फॉलोअर्स बताए गए हैं. वहीं विद्यासागर सोनकर के X पर करीब 10.5 हजार और श्रुति गंगवार के इंस्टाग्राम पर करीब 8,296 फॉलोअर्स हैं. हालांकि, फॉलोअर्स की संख्या को किसी नेता की राजनीतिक ताकत या जनाधार का सीधा पैमाना नहीं माना जा सकता. फिर भी आज के दौर में सोशल मीडिया नेताओं के लिए जनता तक पहुंचने और अपनी गतिविधियां दिखाने का एक अहम माध्यम बन चुका है.

सोशल मीडिया पर किसके कितने फॉलोअर्स?

प्रियंका रावत: इंस्टाग्राम पर करीब 87.5 हजार
विद्यासागर सोनकर: X (एक्स) पर करीब 10.5 हजार
श्रुति गंगवार: इंस्टाग्राम पर करीब 8,296
राम प्रताप सिंह चौहान: इंस्टाग्राम पर करीब 8,448
धर्मपाल सिंह: इंस्टाग्राम पर करीब 6,668
प्रकाश पाल: इंस्टाग्राम पर करीब 3,338
राधाकांत ओझा: इंस्टाग्राम पर करीब 1,464
गोपी कृष्ण पांडेय: X (एक्स) पर करीब 61

प्रियंका रावत इस मामले में सबसे आगे

अभी के हिसाब से जो तस्वीर दिखती है, उसमें प्रियंका रावत सोशल मीडिया फॉलोअर्स के मामले में सबसे आगे दिखाई देती हैं. उनके इंस्टाग्राम पर करीब 87.5 हजार फॉलोअर्स हैं. प्रियंका पासी समाज से आती हैं और बीजेपी की नई राज्यसभा लिस्ट में उन्हें दलित चेहरे के तौर पर जगह मिली है. उनके बाद विद्यासागर सोनकर का नाम आता है, जिनके X पर करीब 10.5 हजार फॉलोअर्स हैं. वह बीजेपी के पुराने दलित चेहरों में गिने जाते हैं.

OBC चेहरों की भी सोशल मीडिया मौजूदगी

बीजेपी की लिस्ट में तीन OBC चेहरे भी शामिल हैं, जिसमें धर्मपाल सिंह, प्रकाश पाल और श्रुति गंगवार का नाम है. धर्मपाल सिंह के इंस्टाग्राम पर करीब 6,668 फॉलोअर्स बताए गए हैं, जबकि प्रकाश पाल के करीब 3,338 फॉलोअर्स हैं. श्रुति गंगवार के इंस्टाग्राम पर करीब 8,296 फॉलोअर्स हैं. पार्टी के जातीय समीकरण में इन तीनों नामों की अहम भूमिका है.

फॉलोअर्स में जमीन-आसमान का फर्क

बीजेपी ने दो ब्राह्मण चेहरों को राज्यसभा का टिकट दिया है, जिसमें राधाकांत ओझा और गोपी कृष्ण पांडेय का नाम शामिल है. राधाकांत ओझा के इंस्टाग्राम पर करीब 1,464 फॉलोअर्स बताए गए हैं. वहीं गोपी कृष्ण पांडेय के X अकाउंट पर करीब 61 फॉलोअर्स हैं. गोपी कृष्ण पांडेय लंबे समय से बीजेपी संगठन में सक्रिय रहे हैं, जबकि राधाकांत ओझा प्रयागराज के वरिष्ठ अधिवक्ता और इलाहाबाद हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रह चुके हैं.

राम प्रताप सिंह चौहान के फॉलोअर्स

राजपूत समाज से बीजेपी ने राम प्रताप सिंह चौहान को उम्मीदवार बनाया है. उनके इंस्टाग्राम पर करीब 8,448 फॉलोअर्स हैं. वह सिर्फ राज्यसभा उम्मीदवार ही नहीं हैं, बल्कि फिलहाल यूपी बीजेपी के महामंत्री और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी भी हैं. यानी पार्टी ने संगठन में सक्रिय भूमिका निभा रहे एक नेता को अब संसद भेजने का फैसला किया है.

कुछ उम्मीदवार सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं, जबकि कुछ के फॉलोअर्स बहुत कम हैं. हालांकि, राजनीति के क्षेत्र में सोशल मीडिया फॉलोअर्स से ज्यादा असल में पहचान की ताकत होती है. लेकिन, सोशल मीडिया पर पहुंच से ये अच्छा होता है कि राजनेताओं को जनता से जुड़ने का ज्यादा मौका

अंकिता पाण्डेय

अंकिता पाण्डेय

शिव की नगरी काशी से अपने करियर की शुरुआत करने वाली अंकिता पाण्डेय ने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री पूरी की है.  पत्रकारिता में आने के लिए उन्होंने बनारस के लोकल न्यूज पेपर “काशीवार्ता” से अपनी शुरुआत की, बाद में दिल्ली जैसे महानगरी का रुख करते हुए उन्होंने TV9 भारतवर्ष में अक्टूबर साल 2023 से जुड़ी.

आज वह इस ऑर्गनाइजेशन में बतौर सब-एडिटर काम कर रही हैं. क्राइम, एंटरटेनमेंट और अन्य सभी को न्यूज के साथ विजुअल तरीके से पेश करने में रुचि है. पत्रकारिता के अलावा कविताएं लिखना, फोटोग्राफी करना और म्यूजिक का भी शौक रखती हैं.

Read More

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button