उत्तर प्रदेशभारत

कुशीनगर में देर रात नारायणी का कहर, बांध टूटा, CM योगी ने तत्काल राहत के दिए निर्देश

कुशीनगर में देर रात नारायणी का कहर, बांध टूटा, CM योगी ने तत्काल राहत के दिए निर्देश

एपी तटबंध के ततवा टोला के पास बांध टूटा.

कुशीनगर में सोमवार देर रात नारायणी नदी का कहर कई गांवों पर बरपा. यहां एपी तटबंध के ततवा टोला के पास बांध टूट गया, जिससे व्यापक हानि का अनुमान है. जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देर रात ही सक्रिय हो गए. उनके निर्देश पर स्थानीय प्रशासन, पुलिस, आपदा प्रबंधन व राहत से जुड़ी टीमें राहत-बचाव कार्य में जुट गईं.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देर रात ही गोरखपुर के आयुक्त, एडीजी, कुशीनगर के जिलाधिकारी आदि से पूरी जानकारी हासिल की. उन्होंने तत्काल राहत-बचाव कार्य प्रारंभ कर ग्रामीणों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के निर्देश दिए. मुख्यमंत्री ने आपदा से जुड़ी टीम, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ आदि को भी मोर्चा संभालने का निर्देश देते हुए व्यापक स्तर पर बचाव कार्य करने को कहा.

कई गांवों में स्थिति गंभीर

दरअसल कुशीनगर में देर रात नारायणी नदी के एपी तटबंध के ततवा टोला के पास बांध टूट जाने से आसपास के कई गांवों में स्थिति गंभीर हो गई. वहीं बांध टूटने की सूचना मिलते ही सीएम योगी आदित्यनाथ एक्टिव हो गए और देर रात तक अधिकारियों से पल-पल की सूचना लेते रहे. सीएम ने तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू कराने तथा प्रभावित ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के निर्देश दिए. उन्होंने गोरखपुर के कमिश्नर, एडीजी और कुशीनगर के डीएम समेत संबंधित अधिकारियों से घटना की पूरी जानकारी ली.

ग्रामीणों की सुरक्षा को प्राथमिकता

उन्होंने अधिकारियों को मौके की स्थिति पर लगातार नजर रखने और राहत-बचाव कार्य में किसी तरह की देरी न होने देने के निर्देश दिए. सीएम के निर्देश के बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस के अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे. नारायणी नदी के बढ़े जलस्तर और तटबंध टूटने से प्रभावित क्षेत्र में ग्रामीणों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई.

वहीं प्रशासन ने लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का काम शुरू कर दिया है. सीएम ने आपदा प्रबंधन से जुड़ी टीमों को भी मौके पर सक्रिय रहने के निर्देश दिए हैं. साथ ही एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों को भी मोर्चा संभालकर व्यापक स्तर पर बचाव कार्य करने को कहा गया है.

TV9 Bharatvarsh

TV9 Bharatvarsh

टीवी9 भारतवर्ष डिजिटल TV9 नेटवर्क का प्रमुख हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म है. इस वेबसाइट पर देश-विदेश की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, विश्लेषण और ग्राउंड रिपोर्टिंग से पाठकों को रूबरू कराया जाता है. टीवी9 की वेबसाइट tv9hindi.com प्रमुख हिंदी वेबसाइटों में अपना स्थान रखती है. टीवी9 हिंदी का अपना मोबाइल ऐप भी है, जहां टेक्स्ट और वीडियो दोनों माध्यम से खबरें पढ़ीं और देखी जा सकती हैं. टीवी9 वेबसाइट पर राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य, टेक और अंतरराष्ट्रीय मामलों जैसी विविध श्रेणियों में खबरें कवर की जाती हैं. यहां एक्सप्लेनर्स, एक्सक्लूसिव स्टोरीज, वीडियो रिपोर्ट्स और लाइव अपडेट्स मिलते हैं. TV9 नेटवर्क का डिजिटल सेगमेंट तेजी से बढ़ा है और मिलियंस की संख्या में यूनिक यूजर्स तक पहुंचता है.

Read More

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button