उत्तर प्रदेशभारत

नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे पर बनेगा धनुष आकार का फ्लाईओवर, इन 6 सेक्टरों को मिलेगा फायदा, DPR तैयार

Noida News: नोएडा प्राधिकरण ने नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर यातायात को सुगम बनाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है. सेक्टर-148 और सेक्टर-150 के बीच आर्क टाइप (धनुष आकार) फ्लाईओवर के निर्माण की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार कर ली गई है. नोएडा प्राधिकरण अब इस डीपीआर को तकनीकी जांच और मंजूरी के लिए आईआईटी रुड़की (IIT Roorkee) भेजेगा. आईआईटी से हरी झंडी मिलते ही फ्लाईओवर के निर्माण की निविदा (टेंडर) प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी.

नोएडा प्राधिकरण के महाप्रबंधक ए. के. अरोड़ा के अनुसार, इस परियोजना पर करीब 84 करोड़ 16 लाख का खर्च आएगा. काम शुरू होने के बाद इसे डेढ़ साल (18 महीने) में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. ये फ्लाईओवर चार लेन का होगा. इसकी कुल लंबाई 610 मीटर और चौड़ाई साढ़े नौ (9.5) मीटर होगी. इसमें 545 मीटर लंबी सर्पिल (स्पाइरल) आकार की एप्रोच रोड बनाकर इसे सर्विस रोड से जोड़ा जाएगा.

फ्लाईओवर का मुख्य आकर्षण इसका धनुषाकार स्टील स्पैन होगा. एक्सप्रेसवे के ऊपर करीब 65 मीटर लंबा स्टील स्पैन दिया जाएगा. एक्सप्रेसवे की चलती सड़क पर बीच में कोई पिलर (खंभा) नहीं होगा (केवल डिवाइडर पर पिलर हो सकता है), जिससे निर्माण के दौरान भी एक्सप्रेसवे का यातायात प्रभावित नहीं होगा.

6 सेक्टरों की 2 लाख आबादी को सीधी कनेक्टिविटी, जाम से मिलेगी राहत

इस ग्रेड सेपरेटर फ्लाईओवर के बनने से सेक्टर-148, 149, 150, 151, 152 और 153 के बीच निर्बाध और सीधी सड़क कनेक्टिविटी स्थापित होगी. वर्तमान और आने वाले समय में इन सेक्टरों में रहने वाली करीब 2 लाख से अधिक की आबादी को इस फ्लाईओवर से सीधा लाभ मिलेगा और एक्सप्रेसवे पार करने के लिए लंबा चक्कर नहीं काटना पड़ेगा.

ये भी पढ़ें: चुनाव नतीजों से कुछ घंटे पहले प्रत्याशी की हार्ट अटैक से मौत, 28 साल की थीं गरापति दिव्या

स्पोर्ट्स सिटी और 30 हजार प्रस्तावित फ्लैट्स का बढ़ता दबाव

सेक्टर-150, 151 और 152 ‘स्पोर्ट्स सिटी’ परियोजना के अंतर्गत आते हैं. इन तीनों सेक्टरों में 30,000 से अधिक फ्लैट और हजारों प्लॉट प्रस्तावित हैं. इनमें से कई सोसायटियों में लोग रहने आ चुके हैं और अगले 3-4 वर्षों में आबादी और वाहनों का दबाव कई गुना बढ़ने वाला है. वहीं, सेक्टर-148 व 149 जैसे औद्योगिक व आवासीय क्षेत्रों में भविष्य में जाम की स्थिति न बने, इसे ध्यान में रखते हुए प्राधिकरण ने इस फ्लाईओवर के निर्माण का समय रहते निर्णय लिया है.

तन्वी गुप्ता

तन्वी गुप्ता

तन्वी गुप्ता मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला की रहने वाली हैं. स्कूल-कॉलेज धर्मशाला से करने के बाद शिमला में हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी से MMC की पढ़ाई की. मीडिया में 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. चंडीगढ़, हैदराबाद में नौकरी करने के बाद फिलहाल दिल्ली में जॉब कर रही हैं.

प्रिंट, टेलीविजन के बाद 2017 से डिजिटल मीडिया के लिए काम कर रही हैं. इससे पहले आजतक, न्यूज18, द ट्रिब्यून, ईटीवी भारत और इंडिया न्यूज सहित कुछ अन्य मीडिया संस्थानों में काम कर चुकी हैं. क्राइम, इतिहास और साइंस एक्सपेरिमेंट्स की खबरों में खास रूचि है.

फिलहाल टीवी9 डिजिटल में बतौर असिस्टेंट न्यूज एडिटर काम संभाल रही हैं. नौकरी के अलावा खेल-कूद और घूमने फिरने में भी काफी दिलचस्पी है. नेशनल लेवल पर वॉलीबॉल और बैडमिंटन खेल चुकी हैं. साथ ही खो-खो खेल में भी स्टेट लेवल तक खेल चुकी हैं.

इसके अलावा एनसीसी ‘C’ सर्टिफिकेट प्राप्त है. गाना सुनना तो पसंद है ही. लेकिन सिंगिंग का भी शौक रखती हैं. स्कूल और कॉलेज लेवल पर सिंगिंग में भी काफी पुरस्कार मिल चुके हैं.

Read More

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button