उत्तर प्रदेशभारत

पिता की हत्या का दर्द, फिर भी नहीं टूटा हौसला… मेहनत से बनीं CO, अब वही आयुषी सिंह करने जा रहीं शादी, कौन है दूल्हा?

पिता की हत्या का दर्द, फिर भी नहीं टूटा हौसला… मेहनत से बनीं CO, अब वही आयुषी सिंह करने जा रहीं शादी, कौन है दूल्हा?

सीओ आयुषी सिंह और ऋषभ ने की सगाई

UP News: उत्तर प्रदेश के दो पुलिस अधिकारी जल्द ही विवाह के पावन बंधन में बंधन वाले हैं. विवाह करने वाले इन दो अधिकारियों का नाम है आयुषी सिंह और ऋषभ. आयुषी इटावा के जंसवतनगर की क्षेत्राधिकारी (सीओ) हैं. वहीं ऋषभ सीओ के रूप में लखनऊ में तैनात हैं. दोनों ने लखनऊ के एक रिजॉर्ट में सगाई की. आयुषी और ऋषभ ने रिजॉर्ट में आयोजित समारोह में एक दूसरे को अंगूठी पहनाई.

इस दौरान दोनों के परिवार के करीबी सदस्य मौजूद रहे. अगले महीने दोनों विवाह के बंधन में बंधेंगे. दोनों का सगाई समारोह लखनऊ के अमर शहीद पथ स्थित सुशांत गोल्प सिटी के एक रिजॉर्ट में आयोजित किया गया था. दोनों ने एक दूसरे से जीवनभर साथ निभाने का वादा किया. परिवार के सदस्यों ने उनको नए जीवन की शुरुआत के लिए शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया.

आयुषी सिंह मुरादाबाद की रहने वाली हैं

आयुषी सिंह मुरादाबाद की रहने वाली हैं. उन्होंने साल 2022 में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा दी थी, जिसमें 62वीं रैंक हासिल की थी. 2023 के अप्रैल में घोषित हुए परिणाम में आयुषी का चयन डीएसपी पद पर हुआ था. फिलहाल आयुषी की तैनाती इटावा जिले के जसवंतनगर में सीओ के रूप में हैं. आयुषी के सफलता की कहानी में संघर्ष के पड़ाव हैं.

पिता को कोर्ट रूम में मार दी गई थी गोली

साल 2015 में उनके पिता योगेंद्र सिंह को कोर्ट परिसर में गोली मार दी गई थी. उस समय आयुषी 11वीं कक्षा में पढ़ रहीं थीं. पिता की हत्या के बाद आयुषी ने सामाजिक तानों का भी सामना किया. हालांकि, उन्होंने हार नहीं मानी. आयुषी ने दिल्ली विश्वविद्यालय से अपनी पढ़ाई पूरी की और संकल्प लिया कि वो सिविल सेवा में जाएंगी. पहले प्रयास में उनको असफलता मिली.

असफलता से आयुषी का मनोबल नहीं टूटा, बल्कि उन्होंने तैयारी जारी रखी और यूपीपीएसी की परीक्षा में 62वीं रैंक हासिल की और अपने पिता का अधिकारी बनने का सपना पूरा किया.

ये भी पढ़ें: मुरादाबाद में स्कूटी से स्कूल जा रही टीचर को तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर, मौत

वरुण कुमार

वरुण कुमार

वरुण कुमार पिछले पांच वर्षों से पत्रकारिता जगत का हिस्सा हैं. साल 2021 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद प्रभासाक्षी न्यूज वेबसाइट से पत्रकारिता की शुरुआत की और फिर एबीपी न्यूज का हिस्सा बने. अब TV9 डिजिटल की धर्म टीम के साथ काम कर रहे हैं.

Read More

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button