उत्तर प्रदेशभारत

दिवाली-छठ पर घर लौटने वालों की भारी भीड़, ट्रेनों में टॉयलेट में सफर कर रहे लोग

दिवाली-छठ पर घर लौटने वालों की भारी भीड़, ट्रेनों में टॉयलेट में सफर कर रहे लोग

जनसेवा एक्सप्रेस में भारी भीड़

Saharanpur News: दूसरे राज्यों में रोजगार, कारोबार और पढ़ाई करने वाले लोग बड़ी संख्या में त्योहारों के लिए अपने घर लौट रहे हैं. दिवाली और फिर आगे छठ का महापर्व होने की वजह से इस समय ट्रेनें खचाखच भरी हुई हैं. पंजाब, हरियाणा से यूपी के पूर्वांचल में और बिहार की तरफ जाने वाली ट्रेनों में पांव रखने तक की जगह नहीं है. त्योहार के मौके पर गोरखपुर, बिहार ओर यूपी के अलग अलग जिलों में जाने वाले यात्रियों को टॉयलेट तक में सफर करना पड़ा रहा है.

कई लोग ट्रेन के दरवाजे पर लटकर जान जोखिम में डालकर सफर कर रहे हैं. उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जंक्शन पर ऐसी ही एक ट्रेन जनसेवा एक्सप्रेस यात्रियों से एकदम भरी हुई पहुंची. इस ट्रेन में पांव रखने तक जगह नहीं थी. ये ट्रेन अमृतसर से चली है और बिहार के पूर्णिया तक जा रही है. ट्रेन के डिब्बे में भारी भीड़ थी. इस ट्रेन में लोग टॉयलेट के अंदर बैठे दिखे. लोगों ने कई महीने पहले से रिजर्वेशन करा लिया था. जिनको रिजर्वेशन नहीं मिला उनको काफी असुविधा हो रही है.

सहारनपुर जंक्शन पर भी लोगों की भारी भीड़

जनसेवा एक्सप्रेस ट्रेन के साथ-साथ सहारनपुर जंक्शन पर भी लोगों की भारी भीड़ दिखी. टॉयलेट के अंदर बैठकर सफर कर रहे रामपुर के एक यात्री ने बताया कि रिजर्वेशन नहीं हो पाया. मजबूरी में ट्रेन के टॉयलेट में सफर करना पड़ रहा है. वहीं बिहार के पूर्णिया जाने वाले एक अन्य यात्री निर्मल कुमार ने कहा कि 11 बजे से ट्रेन के टॉयलेट में बैठा हूं. कल शाम को पांच बजे उतरूंगा. रिजर्वेशन की कोशिश की थी एक महीना पहले, लेकिन नहीं मिला.

जान हथेली पर लेकर सफर करने को मजबूर यात्री

प्लेटफॉर्म पर खड़े कुछ लोगों ने कहा कि उनको ट्रेन में सीट नहीं मिली. जर्नल डिब्बे में खड़े होने के लिए भी जगह नहीं है. लोगों को जगह नहीं मिल रही है, तो लटककर जा रहे हैं. गोरखपुर जा रहे एक यात्री ने कहा कि वो दिवाली और छठ के लिए अपने घर जा रहे हैं. सफर ऐसा ही रहेगा. आप स्थिति देख रहे हैं. कुल मिलाकर यात्रियों में त्योहार पर घर जाने का उत्साह है, लेकिन वो जान हथेली पर लेकर सफर करने को मजबूर हैं.

ये भी पढ़ें: प्रयागराज: इस दुकान पर महिलाओं की एंट्री बैन, कारण जान चौंक जाएंगे आप

विकास कपिल

विकास कपिल

विकास कपिल पंडित पिछले 12 वर्षों से हिंदी भाषी पत्रकारिता में सक्रिय हैं. विकास कपिल की राजनीतिक, अपराध और सामाजिक खबरों पर अच्छी पकड़ है. विभिन्न संस्थानों में रहते हुए कई बार उनके काम का असर भी देखने को मिला. न्यूज नेशन, न्यूज स्टेट, भास्कर टीवी, महुआ टीवी, NNIS न्यूज एजेंसी, भारत एक्सप्रेस जैसे बड़े मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके विकास कपिल लंबे समय तक इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े रहे हैं.

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में News Nation, News State UP/UK चैनल में लंबे समय तक काम करने के बाद विकास कपिल ने भारत एक्सप्रेस चैनल में भी काम किया और कुछ समय वहां काम करने के बाद उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की तरफ रुख किया. वर्तमान में वो टीवी9 नेटवर्क का हिस्सा हैं. विकास कपिल पंडित ने CCS यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है. घूमना, रिपोर्टिंग और खुद कुकिंग करना उनका शौंक है.

Read More

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button