खेल

टेस्ट रिटायरमेंट पर मोहम्मद शमी का भावुक मैसेज देख आप भी हो जाएंगे इमोशनल

मोहम्मद शमी ने शनिवार, 6 नवंबर को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो क्लिप के साथ-साथ भावुक मैसेज भी शेयर किया. उन्होंने कहा कि टेस्ट कैप नंबर- 279 अब सबसे विदा ले रही है. शमी सिर्फ टेस्ट क्रिकेट से रिटायर हुए हैं, वनडे और टी20 से नहीं. उन्होंने कहा कि वह भारी दिल और अनगिनत यादों के साथ रेड बॉल क्रिकेट को अलविदा कह रहे हैं.

शमी ने दोस्तों, परिवार और साथियों का धन्यवाद किया. 6 नवंबर 2013 को उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ ईडन गार्डन्स पर अपना टेस्ट डेब्यू किया था, उसके ठीक 13 साक बाद उन्होंने 6 नवंबर की तारीख को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया.

भारी दिल के साथ संन्यास ले रहा हूं

मोहम्मद शमी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा – आज भारी दिल और अनगिनत खूबसूरत यादों के साथ मैं टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने का फैसला कर रहा हूं. इस सफर में मेरा साथ देने वाले हर टीममेट, कोच, परिवार और उन करोड़ों भारतीयों का शुक्रिया, जिन्होंने अच्छे और मुश्किल दोनों वक्त में मुझपर भरोसा बनाए रखा.

उन्होंने खासतौर पर फैंस को खास संदेश दिया और कहा कि उन्हीं के सपोर्ट ने मोहम्मद शमी को आज यहां पहुंचाया है. उन्होंने कहा – सभी फैंस 

भारत के लिए खेलने का गर्व

शमी ने भारी दिल के साथ कहा, “इस 279 नंबर की कैप और लाल गेंद ने मुझे मोहम्मद शमी बनाया है. जितने भी उतार-चढ़ाव आए, गिरा और चोट जरूर लगी, इंजरी भी हुई लेकिन मैं फिर से खड़ा हुआ सिर्फ इस बैज के लिए.”

शमी ने अपना आखिरी टेस्ट जून 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था. अपने 64 मैचों के रेड-बॉल करियर में उन्होंने 229 विकेट चटकाए. उन्होंने कहा, “टेस्ट क्रिकेट में आखिरी बॉल भले ही फेंकी जा चुकी हो, लेकिन भारत के लिए खेलने का गर्व हमेशा मेरे दिल में जिंदा रहेगा. शुक्रिया टेस्ट क्रिकेट.”

छठे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

मोहम्मद शमी ने अपने 64 टेस्ट मैचों के के करियर में 229 विकेट लिए.  वह इस फॉर्मेट में भारत के लिए छठे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज रहे. बताते चलें की शमी पर फिटनेस साबित करने का दबाव था, और वह रणजी ट्रॉफी में खरे भी उतरे हैं. मगर सेलेक्टर्स अब कहीं ना कहीं उंसएआगे बढ़ चुके हैं.

यह भी पढ़ें:

टीम इंडिया में वापसी की टूटी आस, मोहम्मद शमी का संन्यास; टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा 



Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button