उत्तर प्रदेशभारत

UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 38 IAS अधिकारियों के तबादले, पांच जिलों के DM बदले

UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 38 IAS अधिकारियों के तबादले, पांच जिलों के DM बदले

आईएएस ट्रांसफऱ.

उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 38 IAS अधिकारियों के तबादले कर दिए. इस लिस्ट में सीतापुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, महराजगंज और सिद्धार्थनगर के जिलाधिकारियों (DM) सहित कई प्रमुख शहरों के नगर आयुक्त, मुख्य विकास अधिकारी (CDO) और विकास प्राधिकरणों के वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है.

पांच जिलों को मिले नए जिलाधिकारी

शासन की ओर से जारी आदेश के तहत लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार को सीतापुर का नया जिलाधिकारी बनाया गया है. ग्रेटर नोएडा के एसीईओ सुनील कुमार सिंह को मुजफ्फरनगर और विशेष सचिव नमामि गंगे जोगिंदर सिंह को बिजनौर का डीएम नियुक्त किया गया है. वहीं, महराजगंज और सिद्धार्थनगर के जिलाधिकारियों की अदला-बदली की गई है. महराजगंज के डीएम गौरव सिंह सोगरवाल को सिद्धार्थनगर और सिद्धार्थनगर के डीएम शिवशरणप्पा जी.एन. को महराजगंज का जिलाधिकारी बनाया गया है.

एलडीए, नोएडा व यमुना प्राधिकरण में बड़े बदलाव

मुख्यमंत्री के विशेष सचिव अनुज सिंह को लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) का नया उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है. औद्योगिक विकास प्राधिकरणों को मजबूती देते हुए संजय कुमार मीणा, कृष्ण कुमार सिंह और शत्रोहन वैश्य को यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) का नया अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी (ACEO) बनाया गया है. इसके अलावा बरेली की अपर आयुक्त प्रीति जायसवाल को नोएडा का नया एसीईओ, जबकि मेरठ की सीडीओ नूपुर गोयल और बीडा के एसीईओ प्रवीण वर्मा को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में एसीईओ के पद पर भेजा गया है.

गाजियाबाद और वाराणसी को नए नगर आयुक्त

शहरी निकायों में भी अहम फेरबदल हुआ है. वाराणसी के नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल को अब गाजियाबाद नगर निगम की कमान सौंपी गई है, जबकि गोरखपुर के सीडीओ शाश्वत त्रिपुरारी को वाराणसी का नया नगर आयुक्त बनाया गया है.

सात जिलों के सीडीओ बदले

इसके साथ ही सात जिलों में नए मुख्य विकास अधिकारियों (CDO) की तैनाती की गई है:

• गोरखपुर: अभिषेक कुमार

• अयोध्या: राजेश कुमार

• मेरठ: संदीप कुमार

• फतेहपुर: पूनम निगम

• श्रावस्ती: शिशिर कुमार सिंह

• अलीगढ़: शैलेंद्र कुमार सिंह (संभागीय खाद्य नियंत्रक का भी प्रभार)

• फिरोजाबाद: योगेंद्र कुमार

शासन स्तर और मंडलों में नई तैनातियां

सीतापुर के निवर्तमान डीएम राजागणपति आर. को सूडा (SUDA) का निदेशक बनाया गया है. गाजियाबाद के नगर आयुक्त रहे विक्रमादित्य सिंह मलिक को संभागीय खाद्य नियंत्रक मेरठ, मुजफ्फरनगर के डीएम रहे उमेश मिश्रा को विशेष सचिव नगर विकास और बिजनौर के डीएम रहे उमेश प्रताप सिंह को विशेष सचिव लोक निर्माण विभाग (PWD) के पद पर भेजा गया है. विशेष सचिव समन्वय पीयूष पांडेय को मंडी परिषद के अपर निदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.

इसके अलावा डॉ. नितिन मदान को यूपी जल निगम (नगरीय) का संयुक्त प्रबंध निदेशक, सुनील कुमार चौधरी को अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त (राजस्व परिषद), शाहिद अहमद को अपर निदेशक (प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी) और श्रीलक्ष्मी वीएस को विशेष सचिव महिला कल्याण बनाया गया है. मंडलीय स्तर पर वंदना त्रिपाठी को अपर आयुक्त सहारनपुर, मनोज कुमार-1 को अपर आयुक्त वाराणसी, अतुल कुमार को अपर आयुक्त बरेली, प्रतिभा सिंह को अपर आयुक्त कानपुर और मंजूलता को अपर नगर आयुक्त मुरादाबाद नियुक्त किया गया है.

दो अधिकारियों से हटाए गए अतिरिक्त प्रभार

शासन ने दो वरिष्ठ अधिकारियों के कार्यभार में भी कटौती की है. विशेष सचिव नगर विकास महेंद्र बहादुर सिंह से निदेशक सूडा और संयुक्त प्रबंध निदेशक जल निगम (नगरीय) का अतिरिक्त प्रभार हटा लिया गया है. वहीं, अपर स्थानिक आयुक्त सौम्य श्रीवास्तव को विशेष कार्याधिकारी (OSD) ग्रेटर नोएडा के पदभार से मुक्त कर दिया गया है.

पंकज चतुर्वेदी

पंकज चतुर्वेदी

पंकज चतुर्वेदी को पत्रकारतिा के क्षेत्र में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है. देश और उत्तरप्रदेश की राजनीति को कवर करते आ रहे हैं. दिल्ली में अमर उजाला और पंजाब केसरी से पत्रकारिता की यात्रा की शुरुआत हुई.  दिल्ली में 2 साल की पत्रकारिता के बाद मिट्टी की खुशबू यूपी खींच लाई और तब से राजधानी लखनऊ में ही पत्रकारिता हो रही है. 2017 में यात्रा को विस्तार देते हुए इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े. राजनीतिक खबरों में गहरी रुचि और अंदर की खबर को बाहर लाने का हुनर, साथ ही यूपी की ब्यूरोकेसी में खास पकड़.  पत्रकारिता का फलसफा खबरों को खबर के रूप में ही जनता तक पहुंचाना.

Read More

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button