विश्व

ईरान की धमकियों के बीच मिलिट्री बेस पहुंचे US वित्त मंत्री बेसेंट, ”मैं डरने वाला नहीं’

ईरान के खिलाफ अमेरिका की तरफ से जारी इकोनॉमिकल वॉर का असर दिखने लगा है. वहीं, इस अभियान को अगुवाई कर रहे शीर्ष नेतृत्व को विरोध और धमकियों का भी सामना करना पड़ रहा है. अमेरिकी वित्तमंत्री स्कॉट बेसेंट ने कहा है कि ईरान से जुड़ी जान से मारने की धमकियों के चलते उन्हें अपना वॉशिंगटन वाला घर छोड़ना पड़ा है. वह एक मिलिट्री बेस एयरपोर्ट चले गए हैं. लेकिन इससे साफ है कि बेसेंट किसी तरह के डर में नहीं है.

बेसेंट का मानना है कि उन्हें और अन्य सैन्य अधिकारियों की मिल रही धमकियों का मतलब ट्रंप का प्लान काम कर रहा है. तेहरान पर इकोनॉमिकल प्रेशर असर डाल रहा है. उन्होंने साफ कहा है कि ईरान की लीडरशिप को भाड़ में जाने दो. मैं डरने वाला नहीं हूं. 

बेसेंट ने यह बातें सीएनबीसी को दिए एक इंटरव्यू में कही हैं. उन्होंने कहा कि ये धमकियां न केवल, बल्कि ट्रंप कैबिनेट के मेंबर्स को भी दी गई हैं. इन धमकियों का मतलब है कि ऑपरेशन इकोनॉमिस्ट आउटकास्ट  का असर तेहरान पर पड़ रहा है.

IRGC हताश हो गया है: बेसेंट 

बेसेंट ने कहा है कि बढ़ते इकोनॉमिकल प्रेशर के कारण IRGC हताश हो गया. उसकी हरकतें किसी खतरनाक जानवर जैसी हो गई है. डोनाल्ड ट्रंप और खुद गल्फ में तैनात अमेरिकी सैनिक जान से मारने की धमकियों का सामना कर रहे हैं. उनके डरने की कोई वजह नहीं है. उन्होंने कहा कि हमारे बहादुर सैनिक और राष्ट्रपति ट्रंप लगातार जान से मारने की धमकियां पा रहे है. तौ मैं क्यों डरूं? हम जो कर रहे हैं, वह काम कर रहा है. 

बेसेंट ईरान के खिलाफ इस अभियान का नेतृत्व कर रहे

बेसेंट ईरान के खिलाफ छेड़े गए इस अभियान का नेतृत्व कर रहे हैं. रॉयटर्स के मुताबिक ऑपरेशन इकोनॉमिक आउटकास्ट के तहत मीडिल ईस्ट के पूर्व के उन फाइनेंशियल इंस्टीट्यूट और सर्विस पर बैन लगाए गए हैं, जो तेहरान के साथ लेन-देन में मदद करते हैं. इसका उद्देश्य अमेरिकी नौसेना की तरफ से ईरानी बंदरगाहों की नाकेबंदी का उद्देश्य ईरान पर प्रेशर डालना है. जिससे जहाजों पर हमलें बंद किए जा सकें. स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज को फिर से खोल दें. ये सुरक्षा चिंताएं अमेरिकी खुफिया एजेंसियों की उन व्यापक चेतावनियों के बीच सामने आई हैं, जिनमें ईरान की तरफ से अमेरिकी लोगों को निशाना बनाने की कोशिशों के बारे में बताया गया है. 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button