खेल

ICC ने जारी की ताजा टेस्ट रैंकिंग, शुभमन गिल और ऋषभ पंत टॉप-10 में शामिल

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने बुधवार को टेस्ट क्रिकेट में बल्लेबाजों की ताजा रैंकिंग जारी की. आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग में टॉप-10 बल्लेबाजों में दो भारतीय बल्लेबाज हैं. ताजा रैंकिंग में विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत और भारतीय कप्तान शुभमन गिल टॉप-10 में दो भारतीय हैं. हालांकि, टॉप-5 में कोई भारतीय बल्लेबाज नहीं है. 

ऋषभ पंत (713 रेटिंग अंक) आठवें और शुभमन गिल (697 रेटिंग अंक) 10वें नंबर पर हैं. ये दोनों बल्लेबाज ताजा रैंकिंग में एक पायदान नीचे खिसके हैं. वहीं भारतीय ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल 13वें नंबर पर हैं. 

टेस्ट बल्लेबाजों की सूची में पहले दो स्थान पर इंग्लैंड के हैरी ब्रूक और जो रूट हैं. उनके बाद ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड, दक्षिण अफ्रीका के टेम्बा बावुमा और स्टीव स्मिथ का नंबर आता है. इस बीच अफगानिस्तान के कप्तान रहमत शाह आईसीसी टेस्ट खिलाड़ियों की रैंकिंग की किसी भी श्रेणी में शीर्ष 10 में जगह बनाने वाले अपने देश के पहले खिलाड़ी बन गए हैं.

रहमत ने शारजाह में अफगानिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच खेले गए पहले टेस्ट मैच में 173 रन की शानदार पारी खेली थी, जिससे वह टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में छह स्थान ऊपर सातवें स्थान पर पहुंच गए जो उनके करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग है. यह रहमत के करियर का पांचवां टेस्ट शतक था, जिसके दम पर यह 33 वर्षीय खिलाड़ी, दक्षिण अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज एडन मार्करम और श्रीलंका के कामिंदु मेंडिस से ऊपर पहुंच गए हैं. 

आईसीसी टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पांचवें स्थान पर बने हुए हैं. गेंदबाजी रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क शीर्ष पर हैं. दक्षिण अफ्रीका के मार्को यानसेन, न्यूजीलैंड के मैट हेनरी और इंग्लैंड के ओली रॉबिन्सन शीर्ष पांच गेंदबाजों में शामिल हैं.

टेस्ट ऑलराउंडर की रैंकिंग में यानसेन के बाद भारत के रविंद्र जडेजा दूसरे स्थान पर बने हुए हैं. वाशिंगटन सुंदर शीर्ष 10 में शामिल अन्य भारतीय खिलाड़ी हैं. वह सातवें स्थान पर हैं.

यह भी पढ़ें- 

पाकिस्तान टेस्ट में श्रीलंका का पलटवार, कुसल मेंडिस और धनंजय डी सिल्वा ने जड़े शतक; स्कोर 404/4

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button