खेल

इंग्लैंड को लगा बड़ा झटका, ODI और टी20 सीरीज से जैकब बेथेल बाहर

ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले इंग्लैंड को बड़ा झटका लगा है. स्टार बल्लेबाज जैकब बेथेल ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज और टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं. वहीं बेथेल का दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज में भी खेलना मुश्किल लग रहा है. 

23 साल के जैकब बेथेल ऑस्ट्रेलिया दौरे पर खेलने की उम्मीद के साथ गए थे, लेकिन ट्रेनिंग के दौरान स्कैन में एक नई समस्या सामने आई. अब वह विशेषज्ञ से जांच कराने के लिए वापस अपने देश लौटेंगे. बेथेल ने जुलाई के बाद से इंग्लैंड के लिए कोई मैच नहीं खेला है. उस समय लॉर्ड्स में भारत के खिलाफ वनडे मैच में वह चोटिल हुए थे. इस मैच में उन्होंने 91 रन बनाए थे. इसके बाद सितंबर में उनकी सर्जरी हुई, जिसके कारण वह कई महीनों तक खेल से दूर रहे. 

माना जा रहा था कि ऑस्ट्रेलिया दौरे से वह वापसी करेंगे. उन्हें टीम में चुना भी गया था. वह ऑस्ट्रेलिया भी पहुंचे थे लेकिन अब ऑस्ट्रेलिया में वनडे और टी20, दोनों सीरीज से वह बाहर हो गए हैं. शुक्रवार (13 नवंबर) से इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज होगा. बेथेल इससे पहले वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम के वॉर्मअप मैच में नहीं खेल पाए थे और इस हफ्ते की शुरुआत में ट्रेनिंग के दौरान उन्हें फिर से चोट लग गई. 

इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने सोशल मीडिया पर इस खबर की पुष्टि की और टीम में बदलाव की घोषणा की. इंग्लैंड क्रिकेट ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “जैकब, आपके जल्द ठीक होने की कामना करते हैं. दाहिने घुटने के स्कैन के बाद जैकब बेथेल को ऑस्ट्रेलिया के ‘व्हाइट-बॉल’ दौरे से बाहर होना पड़ा है. जैकब बेथेल और जोश टंग की जगह जेम्स कोल्स और एडी जैक को वनडे टीम में शामिल किया गया है.”

इंग्लैंड के ऑस्ट्रेलिया दौरे का पूरा शेड्यूल 

13 नवंबर- पहला वनडे 
15 नवंबर- दूसरा वनडे
18 नवंबर- तीसरा वनडे 

5 मैचों की टी20 सीरीज का शेड्यूल

21 नवंबर- पहला टी20 
24 नवंबर- दूसरा टी20
27 नवंबर- तीसरा टी20 
29 नवंबर- चौथा टी20
2 दिसंबर- पांचवां टी20

यह भी पढ़ें- 

पैट कमिंस समेत इन 4 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है सनराइजर्स हैदराबाद, देखें लिस्ट

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button