उत्तर प्रदेशभारत

दिल्ली में धुंध…UP-बिहार से लेकर राजस्थान तक बारिश, हिमाचल-उत्तराखंड में होगी बर्फबारी

Aaj Ka Mausam: दिल्ली में धुंध…UP-बिहार से लेकर राजस्थान तक बारिश, हिमाचल-उत्तराखंड में होगी बर्फबारी

आज का मौसम

Aaj Ka Mausam: देश भर में मौसम का मिजाज फिर से बदल सकता है. कहीं तेज बारिश लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है, तो कहीं आंधी और बिजली गिरने का खतरा है. मौसम विभाग ने आज कई राज्यों में बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है. साथ ही तेज हवाएं भी चल सकती हैं. कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. पहाड़ी राज्यों में मौसम का मिजाज और ज्यादा बिगड़ने के संकेत हैं. यहां बारिश के साथ ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की आशंका है.

मौसम विभाग के अनुसार, देश की राजधानी दिल्ली में आज सुबह के समय कोहरा और धुंध, और बाद में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं. दिल्ली में मौसम का मिजाज 17 नवंबर तक ऐसा ही रहने वाला है. यानी 17 तारीख तक राज्य में सुबह के समय कोहरा और धुंध, और बाद में आसमान में आंशिक रूप से बादल देखने को मिल सकते हैं. वहीं आज अधिकतम 28 और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस तापमान रह सकता है.

यूपी से बंगाल तक होगी बारिश

उत्तर प्रदेश में आज मेरठ, गाजियाबाद, अलीगढ़, आगरा, मथुरा, सोनभद्र समेत 24 जिलों में हल्की बारिश हो सकती है. साथ सतही हवाएं चलने की चेतावनी है. बिहार के कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं का प्रभाव नजर आ सकता है. झारखंड में आज और कल कई जिलों में तेज बारिश और आंधी की संभावना जताई गई है. पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में आज मौसम विभाग की ओर से बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है.

राजस्थान में आज और कल कोटा, जयपुर, चूरू, अजमेर, उदयपुर समेत कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. मध्य प्रदेश के कई जिलों में आज बारिश और तेज हवा का प्रभाव दिख सकता है. पंजाब के कई जिलों में आज मध्यम से भारी बारिश के साथ आंधी की चेतावनी जारी की गई है.

दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत में भी बिगड़ा है मौसम

दक्षिण भारत में अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौर जारी रह सकता है. तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में आज से 14 नवंबर फिर 16-17 नवंबर के दौरान बारिश हो सकती है. 15 नवंबर को इन क्षेत्रों में व्यापक बारिश हो सकती है. केरल और माहे में आज से 17 नवंबर तक बारिश की संभावना है. तेलंगाना और आंध्र प्रदेश भी आज अलर्ट जारी है. पूर्वोत्तर भारत में असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में आज और फिर 15 से 17 नवंबर के बीच बारिश हो सकती है. नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में आज से 17 नवंबर को बारिश की संभावना है.

उत्तराखंड और हिमाचल के मौसम का हाल

उत्तराखंड के 3 जिलों में आज बारिश की संभावना है. इनमें उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली शामिल हैं. 3200 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार हैं. हिमाचल प्रदेश में आज से वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होने वाला है. देश के निचले व मध्यम ऊंचाई वाले भागों में बारिश का पूर्वानुमान है. जबकि चंबा, कुल्लू, लाहौल-स्पीति और किन्नौर के अधिक ऊंचाई वाले पहाड़ों पर बर्फबारी हो सकती है. कल भी प्रदेश में मौसम बिगड़ा रहेगा.

ये भी पढ़ें: Delhi Pollution: हाइब्रिड मोड पर स्कूल, BS 3-4 वाहनों पर बैन सख्ती के बाद भी दिल्ली-NCR में प्रदूषण बेलगाम

वरुण कुमार

वरुण कुमार

वरुण कुमार पिछले पांच वर्षों से पत्रकारिता जगत का हिस्सा हैं. साल 2021 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद प्रभासाक्षी न्यूज वेबसाइट से पत्रकारिता की शुरुआत की और फिर एबीपी न्यूज का हिस्सा बने. अब TV9 डिजिटल की धर्म टीम के साथ काम कर रहे हैं.

Read More

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button