खेल

IND vs NZ 4th ODI Live: ताश के पत्तों की तरह बिखरी टीम इंडिया, 9 रन पर चौथा विकेट गिरा; जेमिसन को सफलता

भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथा वनडे माउंट मौनगानुई के बे-ओवल के मैदान पर खेला गया. श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 333 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया. जवाब में टीम इंडिया 89 रनों पर ढेर हो गई. मेजबान ने 244 रनों के बड़े अंतर से इस मैच को जीत लिया, जो रनों के आधार पर टीम इंडिया की दूसरी सबसे बड़ी हार है.

पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड के ओपनर्स ने अच्छी शुरुआत की थी, विल यंग और टिम सीफर्ट ने पहले विकेट के लिए 85 रनों की साझेदारी की. सीफर्ट ने अर्धशतक (58) और यंग ने शतक जड़ा. उन्होंने 108 गेंदों में 4 छक्के और 14 चौकों की मदद से 125 रन बनाए.

लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत ही बहुत खराब हुई थी. मैट हैनरी ने पहले ही ओवर में रोहित शर्मा, विराट कोहली और श्रेयस अय्यर को आउट कर दिया था. तीनों बल्लेबाज शून्य पर आउट हुए थे. भारत इन झटकों से उबर ही नहीं पाया, अगले बल्लेबाज भी फ्लॉप रहे. पूरी टीम 100 रन भी नहीं बना पाई और 89 रनों पर ढेर हो गई. 5 मैचों की वनडे सीरीज में भारत 2-1 से आगे है. अब सीरीज के पांचवें और आखिरी वनडे में भारत जीतकर सीरीज अपने नाम करना चाहेगी. न्यूजीलैंड आखिरी मैच को जीतकर सीरीज 2-2 से ड्रा पर समाप्त करना चाहेगी. पांचवां वनडे 15 नवंबर को बे ओवल में ही खेला जाएगा. 

मुकाबले के लिए भारत का स्क्वॉड 

रोहित शर्मा, रुतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), अक्षर पटेल, ईशान किशन (विकेटकीपर), नमन धीर, औकिब नबी, गुरनूर बराड़, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, तिलक वर्मा, कुलदीप यादव, कुमार कुशाग्र, यश ठाकुर. 

मुकाबले के लिए न्यूजीलैंड का स्क्वॉड 

विल यंग, ​​फिन एलन, निक केली, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, मिचेल सैंटनर (कप्तान), काइल जैमीसन, क्रिस्टियन क्लार्क, जैकब डफी, मैथ्यू फिशर, मैट हेनरी, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल हे, ब्रेट रैंडेल. 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button