उत्तर प्रदेशभारत

पेट दर्द, उल्टी और चक्कर… सिद्धार्थनगर में गोलगप्पे खाकर 100 लोग बीमार, कई बच्चों की हालात गंभीर

पेट दर्द, उल्टी और चक्कर… सिद्धार्थनगर में गोलगप्पे खाकर 100 लोग बीमार, कई बच्चों की हालात गंभीर

अस्पताल में भर्ती लोग

दीपावली के त्योहार के बीच उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में फूड प्वाइजनिंग की बड़ी घटना सामने आई है. खेसरहा थाना क्षेत्र के कलनाखोर, पेड़ारी समेत आसपास के दो-तीन गांवों में गोलगप्पे खाने के बाद 100 से अधिक लोग बीमार पड़ गए. इनमें बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग शामिल हैं. कई बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है. सभी पीड़ितों का इलाज मेडिकल कॉलेज सिद्धार्थनगर में जारी है.

जानकारी के मुताबिक, खेसरहा क्षेत्र के गांवों में एक स्थानीय फुल्की विक्रेता घूम-घूमकर फुल्की बेचता था. ग्रामीणों ने उससे फुल्की खाई थी. इसके कुछ ही देर बाद लोगों को उल्टी, चक्कर और पेट दर्द की शिकायत होने लगी. देखते ही देखते एक के बाद एक कई लोग बीमार पड़ गए. अचानक बड़ी संख्या में लोगों की तबीयत बिगड़ने से गांवों में अफरा-तफरी मच गई.

सीएचसी और पीएचसी में कराया गया भर्ती

शुरुआत में परिजन बीमार लोगों को स्थानीय दवाखानों में ले गए, लेकिन जब उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ और उल्टी-दस्त व पेट दर्द की शिकायत बढ़ने लगी तो उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खेसरहा और नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया. स्थिति को देखते हुए कई मरीजों को जिला मेडिकल कॉलेज सिद्धार्थनगर रेफर कर दिया गया.

बच्चों की हालत पर विशेष नजर

अस्पताल में भर्ती ज्यादातर मरीजों की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है, जबकि कुछ छोटे बच्चों की हालत गंभीर है. डॉक्टरों की टीम उनकी लगातार निगरानी कर रही है और उपचार दिया जा रहा है. घटना के बाद पीड़ित परिवारों में चिंता का माहौल है. दीपावली के दिन अचानक इतनी बड़ी संख्या में लोगों के बीमार होने से गांवों की खुशियां फीकी पड़ गईं.

मामले में पीड़ित सुखई और बीमार बच्चे के बाबा भोला से भी बातचीत की गई. वहीं, इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर और मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) सिद्धार्थनगर का पक्ष भी लिया जाना है, ताकि मरीजों की संख्या, उनकी वर्तमान स्थिति और घटना के संभावित कारणों की आधिकारिक जानकारी सामने आ सके.

TV9 Bharatvarsh

TV9 Bharatvarsh

टीवी9 भारतवर्ष डिजिटल TV9 नेटवर्क का प्रमुख हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म है. इस वेबसाइट पर देश-विदेश की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, विश्लेषण और ग्राउंड रिपोर्टिंग से पाठकों को रूबरू कराया जाता है. टीवी9 की वेबसाइट tv9hindi.com प्रमुख हिंदी वेबसाइटों में अपना स्थान रखती है. टीवी9 हिंदी का अपना मोबाइल ऐप भी है, जहां टेक्स्ट और वीडियो दोनों माध्यम से खबरें पढ़ीं और देखी जा सकती हैं. टीवी9 वेबसाइट पर राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य, टेक और अंतरराष्ट्रीय मामलों जैसी विविध श्रेणियों में खबरें कवर की जाती हैं. यहां एक्सप्लेनर्स, एक्सक्लूसिव स्टोरीज, वीडियो रिपोर्ट्स और लाइव अपडेट्स मिलते हैं. TV9 नेटवर्क का डिजिटल सेगमेंट तेजी से बढ़ा है और मिलियंस की संख्या में यूनिक यूजर्स तक पहुंचता है.

Read More

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button