मनोरंजन

रामायण में सीता के योद्धा रूप से हैरान दीपिका चिखलिया, कहा – ‘मुझे याद नहीं ऐसा कोई सीन…’

रणबीर कपूर और साईं पल्लवी स्टारर रामायण 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म की रिलीज के बाद से ही इसके विजुअल्स से लेकर किरदारों तक सभी की चर्चा हो रही है. फिल्म में एक सीन है जिसमें सीता के रूप में साईं पल्लवी हाथों में तलवार लेकर राक्षसों से लड़ती नजर आ रही हैं.

फिल्म के डायरेक्टर नितेश तिवारी ने फिल्म के लॉस एंजिल्स प्रीमियर के दौरान सीता के योद्धा रूप को ‘अद्भुत रामायण’ से प्रेरित बताया था. अब इस सीन पर दर्शकों की राय बंटी हुई है. कुछ लोगों ने इसे वालमीकी रामायण से अलग बताते हुए इस सीन पर आपत्ति दर्ज की है, तो कुछ लोगों ने डायरेक्टर की तरह ‘अद्भुत रामायण’ का हवाला दिया है.

अब रामानंद सागर की 1987 वाली रामायण में सीता का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस दिपिका चिखलिया ने इस विषय पर अपनी बात रखी है. उनका कहना है उन्हें सीता का इस तरह का कोई रोल याद नहीं है.

रामायण में साईं पल्लवी के एक्शन सीन पर बोलीं दिपिका

दीपिका चिखलिया ने द फ्री प्रेस जर्नल से बातचीत में कहा कि उन्होंने रामायण के जिन संस्करणों को पढ़ा और समझा है, उनमें सीता को इस तरह युद्ध करते नहीं दिखाया गया है.

उन्होंने कहा, ‘मुझे सच में नहीं पता. हमारी रामायण का एक बड़ा हिस्सा वाल्मीकि की रामायण और तुलसीदास की रामायण में है. मुझे नहीं याद कि इनमें से किसी में भी उस तरह के सीन थे. लेकिन हमारे देश में 300 से ज़्यादा रामायण हैं. हर कहानी, हर रामायण दूसरी से थोड़ी अलग होती है. तो हो सकता है मेकर्स ने किसी रामायण से कुछ लिया हो, जिसके बारे में मुझे नहीं पता.’

दीपिका चिखलिया ने ये भी बताया कि उन्होंने अभी तक नितेश तिवारी की पूरी ‘रामायण’ नहीं देखी है. उन्होंने सिर्फ इंस्टाग्राम पर साईं पल्लवी के एक्शन सीन की झलक देखी थी. दीपिका ने कहा कि उनका दिवाली के बाद फिल्म देखने का इरादा है.

किस सीन की हो रही है चर्चा?

हाल ही में रिलीज हुए रामायण के पार्ट 1 के वनवास के एक सीक्वेंस में माता सीता को एक्शन मोड़ में दिखाया गया है. जब राम, सीता और लक्ष्मण जंगल में रह रहे होते हैं, तब खर-दूषण की राक्षस सेना से उनका सामना होता है.

वाल्मीकि रामायण के मुताबिक, इस युद्ध के दौरान भगवान राम अकेले राक्षस सेना का मुकाबला करते हैं और लक्ष्मण को सीता को सुरक्षित स्थान पर ले जाने के लिए कहते हैं. हालांकि, फिल्म में इस प्रसंग को अलग अंदाज में दिखाया गया है. इसमें सीता बनीं साईं पल्लवी भी तलवार उठाकर राक्षसों से लड़ती नजर आती हैं. इसी बदलाव को लेकर दर्शकों के बीच बहस छिड़ी हुई है.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button