विश्व

इस्लामाबाद पहुंचा भारतीय डेलीगेशन, पाक से किस मुद्दे पर हो रही हाईलेवल मीटिंग

भारत और पाकिस्तान के बीच लंबे वक्त के बाद अहम मीटिंग हो रही है. भारतीय डेलीगेशन सोमवार (28 सितंबर) को हाईलेवल मीटिंग के लिए इस्लमाबाद पहुंचा. भारत शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के नेशनल कोऑर्डिनेटर्स की बैठक में हिस्सा ले रहा है. इस बैठक में पाकिस्तान में की अध्यक्षता में होने वाले कार्यक्रम के कैलेंडर को मंजूरी मिल सकती है.

भारत के एससीओ कॉर्डिनेटर आलोक डिमरी मीटिंग में हिस्सा ले रहे हैं. अहम बात यह भी है कि साल 2024 के बाद यह पहली बार है जब कोई भारतीय डेलीगेशन पाकिस्तान पहुंचा है. पाकिस्तान ने इस पहले पहले कहा था कि वह भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी आमंत्रित करेगा. हालांकि इसको लेकर जानकारी नहीं मिली है कि प्रधानमंत्री मोदी पाकिस्तान जाएंगे या नहीं. 

पाकिस्तान में आयोजित होगी एससीओ समिट

गौरतलब है कि एससीओ समिट 2027 का आयोजन पाकिस्तान में होना है. वह इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करेगा. इसी के सिलसिले में पाकिस्तान भारत समेत दूसरे देशों के साथ मीटिंग कर रहा है. इस साल एससीओ समिट का आयोजन किर्गिस्तान के बिश्केक में हुआ था. पीएम मोदी ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया था.   

भारत-पाक के बीच तनाव

भारत और पाकिस्तान के बीच पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद तनाव बढ़ गया था. भारत ने इसके बाद ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया था. भारतीय सेना ने इस दौरान पाकिस्तान और पीओके में स्थित कई आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया था. अहम बात यह भी है कि पाकिस्तानी सेना ने जवाबी कार्रवाई की कोशिश की थी, भारत ने इसका भी मुंहतोड़ जवाब दिया था. 

यह भी पढ़ें : ‘सलाम करता हूं कि…’ उज्जैन में मस्जिद तोड़ने को लेकर बवाल! ओवैसी समेत मुस्लिम नेता क्या बोले



Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button