मनोरंजन

51 साल बाद भी हिट है 4 मिनट का रोमांटिक सॉन्ग, नीतू सिंह ने चाचा ससुर शशि कपूर संग किया था रोमांस

नीतू कपूर एक समय में स्क्रीन पर खूब काम किया और ऋषि कपूर के साथ ही अन्य स्टार्स के साथ ही रोमांस किया. इसमें उनके दिवंगत चाचा ससुर शशि कपूर का भी नाम शामिल है. 70 के दशक में दोनों की जोड़ी ने कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया था. इसी में से एक फिल्म ‘दीवार’ भी थी, जिसका रोमांटिक गाना 51 साल बाद भी हिट है. इसे लोग आज भी सुनना पसंद करते हैं. चलिए बताते वो कौन सा गाना है.

शशि कपूर और नीतू कपूर की हिट थी केमिस्ट्री

दरअसल,  शशि कपूर और नीतू कपूर की जोड़ी फिल्म ‘दीवार’ में दिखी थी. इसमें दोनों कलाकारों की केमिस्ट्री को लोगों ने काफी एन्जॉय किया था. इसी फिल्म में उनका एक गाना था, जो आज भी हिट है. इसके बोल ‘कह दूं तुम्हें’ है. ये एक सदाबहार रोमांटिक गाना है, जो आज भी कहीं बज जाता है तो फैंस झूमने पर मजबूर हो जाते हैं. वहीं, गाने के वीडियो में नीतू कपूर और शशि कपूर की केमिस्ट्री तो आज भी दिल जीत लेती है. 

यह भी पढ़ें: ये हैं इंडियन सिनेमा के मोस्ट सक्सेसफुल खान, 22000 करोड़ कमाने के बाद भी नहीं कहलाए सुपरस्टार

किशोर कुमार और आशा भोसले ने दी थी आवाज

वहीं, सॉन्ग ‘कह दूं तुम्हें’ की मेकिंग की बात की जाए तो इस गाने के लिरिक्स को साहिर लुधियानवी ने लिखे थे और म्यूजिक आर डी बर्मन ने तैयार किया था. आर डी बर्मन ने उस समय ढेरों सदबहार गानों के म्यूजिक तैयार किए थे, जिन्हें लोग आज भी सुनना पसंद करते हैं. इसी में से एक ‘कह दूं तुम्हें’ भी है. 

शशि कपूर और नीतू कपूर की फिल्में

बहरहाल, अगर शशि कपूर और नीतू कपूर की फिल्मों के बारे में बात की जाए तो इसमें ‘दीवार’ (1975), ‘कभी कभी’ (1976), ‘दूसरा आदमी’ (1977), और ‘दुनिया मेरी जेब में’ (1979) जैसी फिल्मों के नाम शामिल हैं, जो हिट रहीं.

यह भी पढ़ें: राम, सीता से लेकर रावण तक, जानिए कौन है ‘रामायण’ स्टारकास्ट के रियल लाइफ पार्टनर्स

1975 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है ‘दीवार’   

अगर फिल्म ‘दीवार’ के बारे में बात की जाए तो ये 1975 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म रही. कोईमोई की रिपोर्ट के अनुसार, ये 2 सालों तक थिएटर में चली थी और ये एकमात्र फिल्म थी, जिसने उस समय मुंबई में ही 1 करोड़ की कमाई की थी. इसके 31 मिलियन टिकट बिके थे. फिल्म के इस रिकॉर्ड को कोई नहीं तोड़ पाया. 

कोईमोई की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ‘दीवार’ का बजट करीब 1.3 करोड़ था, जबकि फिल्म ने 4.75 करोड़ का बिजनेस किया था. बहरहाल, इसकी स्टारकास्ट के बारे में बात की जाए तो इसमें अमिताभ बच्चन, शशि कपूर, परवीन बाबी और नीतू कपूर जैसे कलाकारों ने अहम रोल प्ले किया था.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button