उत्तर प्रदेशभारत

वाराणसी में VDA का बड़ा एक्शन, एक साथ 13 होटलों पर लगाया ताला; कहा- 7 दिन में पास कराएं नक्शा

वाराणसी में VDA का बड़ा एक्शन, एक साथ 13 होटलों पर लगाया ताला; कहा- 7 दिन में पास कराएं नक्शा

अवैध होटल सील

VDA Action: उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले की आवासीय कॉलोनी में नियमों की अनदेखी करके और बिना नक्शा पास कराएं चल रहे होटलों पर वाराणसी डेवलपमेंट ऑथोरिटी (वीडीए) ने बड़ी कार्रवाई की है. वीडीए ने 13 होटल को सील किया है, जिनका बिना नक्शा पास कराएं निर्माण किया था. इन होटल का संचालक बिना व्यवस्थित पार्किंग के किया जा रहा था. इस वजह से स्थानीय लोगों और यातायात व्यवस्था बिगड़ी रही थी.

जानकारी के अनुसार, कैंटोनमेंट क्षेत्र के बुद्ध विहार कॉलोनी वासियों ने अवैध होटलों की शिकायत वीडीए में की थी. उन्होंने अपनी शिकायत में वीडीए को बताया कि अवैध होटलों के संचालन से कॉलोनी वासियों काफी परेशानी हो रही है. इलाके में निरंतर यातायात जाम, अवैध पार्किंग, ध्वनि प्रदूषण, बाहरी व्यक्तियों की अत्याधिक आवाजाही, सुरक्षा संबंधी चिंताओं और सार्वजनिक सुविधाओं पर अतिरिक्त दबाव जैसी समस्याओं के बारे में बताया था.

वाराणसी में 13 होटल सील

वीडीए ने बताया कि लोगों की शिकायत पर जब जांच की गई तो शिकायत सही पाई गईं. साथ ही यह भी पाया गया कि संबंधित होटल संचालकों ने सराय एक्ट की धारा 4/5 के अंतर्गत फर्जी एवं कूट रचित दस्तावेज प्रस्तुत कर लाइसेंस प्राप्त किया गया था. शिकायत को गंभीरता से लेते हुए वीडीए ने नियमानुसार कार्यवाही करते हुए संबंधित 13 होटलों को सील कर दिया गया है. साथ ही भवन स्वामियों को निर्देशित किया गया है कि वे उत्तर प्रदेश भवन निर्माण एवं विकास उपविधि-2025 तथा प्रचलित मानकों के अनुरूप होटल उपयोग हेतु मानचित्र स्वीकृत कराएं.

ये भी पढ़ें: प्यार, सगाई और फिर हत्या पटना में लव ट्रायंगल ने ली युवक की जान, 6 दिन पहले हुई थी इंगेजमेंट

कौन-कौन से होटल पर लगा ताला?

आज सोमवार को स्थानीय प्रवर्तन टीम ने होटल किरन पैलेस, होटल ए-जूर, होटल फोर लीफ, होटल जेडिक रूट्स, स्टे इन काशवी, ट्रस द्वारा भूतल पर निर्मित किया जा रहा नया होटल, होटल रियो बनारस, होटल ज़ायन इन, होटल पार्क प्लाजा, होटल सिल्क सिटी, होटल हॉलिडे इन, होटल स्क्वायर इन और कंफर्ट इन बनारस होटल को सील किया गया है. वीडीए ने होटल स्वामियों को अवगत कराया है कि वाराणसी विकास प्राधिकरण की ओर से वर्तमान में मानचित्र स्वीकृति प्रक्रिया को सरल एवं त्वरित बनाया गया है. पात्र प्रकरणों में 07 दिवस के अंदर मानचित्र स्वीकृत किए जा रहे हैं.

वीडीए ने आमजन से अपील है कि किसी भी प्रकार का निर्माण अथवा व्यावसायिक उपयोग नियमानुसार स्वीकृति प्राप्त करने के उपरांत ही करें, अन्यथा नियमानुसार कठोर कार्यवाही की जाएगी.

अमित कुमार सिंह

अमित कुमार सिंह

पिछले 15 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय, 2008 सितम्बर में नई दुनियां अख़बार दिल्ली से पत्रकारिता शुरू की. अप्रैल 2009 में ज़ी मीडिया जॉइन किया. दिसंबर 2018 तक ज़ी मीडिया में बतौर ब्यूरो चीफ बनारस रहा. जनवरी 2019 से जनतंत्र टीवी में गए और 2021 तक जिम्मेदारी निभाई.

रोमिंग जर्नलिस्ट के तौर पर जनतंत्र टीवी के लिए स्पेशल करेस्पोंडेंट की हैसियत से दिल्ली, बिहार-झारखंड और लखनऊ में अपनी सेवाएं दीं. टीवी 9 यूपी का हिस्सा बनने से पहले न्यूज़ नेशन गोरखपुर में बतौर ब्यूरो चीफ़ की भूमिका में रहे. फिलहाल टीवी 9 यूपी (डिजिटल) के लिए बनारस से सेवाएं दे रहे हैं.

Read More

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button