मनोरंजन

सैफ अली खान को मिली धमकी, बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के वांटेड आरोपी जीशान अख्तर का नाम आया सामने, जांच में जुटी मुंबई पुलिस।BREAKING Saif Ali Khan Receives Threat Baba Siddique Murder Accused Zeeshan Akhtar Name Mumbai Police Probe

बॉलीवुड कलाकारों को धमकी मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. एबीपी न्यूज़ के सूत्रों ने दावा किया की इस बार बॉलीवुड कलाकार सैफ अली ख़ान को धमकी मिली है. 

सूत्रों में दावा किया कि बाबा सिद्दीकी हत्या मामले में वांटेड आरोपी जिशान अख़्तर ने यह धमकी दी है.  मुंबई पुलिस फ़िलहाल धमकी की जांच कर रही है. 

एक अधिकारी ने बताया कि इसके पहले तुषार कपूर, आयुष्मान खुराना जैसे कलाकारो को धमकी मिल चुकी है जिसमे बंगलुरु का रहने वाले 30 साल के एक I IT ग्रेजुएट वैभव मिश्रा को गिरफ़्तार किया गया था. वैभव किसी गैंग से नहीं है वो AI का इस्तेमाल कर धमकी दे रहा था. 

इस मामले में भी पुलिस जाँच कर रही है की धमकी देने वाला सच में ज़िशान अख़्तर है या कोई इसी तरह से एजेंसियों और कलाकारों को परेशान कर रहा है.

अमिताभ बच्चन-अभिषेक बच्चन को धमकी

बता दें कि इससे पहले महानायक अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन को भी धमकी मिली थी. अमिताभ और अभिषेक को गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों ने धमकी दी थी. गोल्डी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा था- ये लोग अमतिाभ बच्चन और अभिषेक बच्चन चाहे कितने भी बुलेटप्रूफ केबिन बनवा लें. कुछ भी कर लें. हम दोनों बाप-बेटे को मारेंगे. बुलेटप्रूफ केबिन में ही मारेंगे.

इससे पहले एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग भी हुई थी. 18 अक्टूबर को टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग हुई थी. वो फुटबॉल खेलकर घर जा रहे थे. उनकी गाड़ी पर गोलियां चलाई गईं. इस फायरिंग में टाइगर बाल-बाल बचे. हालांकि, दो लोग घायल हो गए थे. टाइगर के ड्राइवर को गोली लगी थी. वहीं एक फैन को भी गोली लगी थी. दोनों अब सुरक्षित हैं. टाइगर पर हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी. 

वहीं एक्टर सलमान खान, फिल्ममेकर रोहित शेट्टी को भी धमकियां मिलीं. उनके घर के बाहर फायरिंग की गई.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button