मनोरंजन

‘पुष्पा 2’ और ‘बाहुबली 2’ को पछाड़ने से कितनी दूर है ‘रामायण’? बस कमाने है इतने करोड़

बॉलीवुड सुपरस्टार रणबीर कपूर और कन्नड़ स्टार यश की मुख्य भूमिका वाली फिल्म ‘रामायण’ बॉक्स ऑफिस पर जमकर कहर बरपा रही है. रामायण’ महज 12 दिनों में ही भारत की पांचवी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है. सबसे कमाऊ फिल्मों के मामले में इसने ‘केजीएफ 2’, ‘आरआरआर’, ‘पठान’, ‘जवान’ और ‘कल्कि 2898 एडी’ जैसी फिल्मों को पछाड़ दिया है. अब इसका निशाना बाहुबली 2, धुरंधर 2 और पुष्पा 2 जैसी फिल्मों के रिकॉर्ड को तोड़ने पर है. आइए जानते हैं कि इन फिल्मों की कमाई के रिकॉर्ड तोड़ने के लिए रामायण को और कितने करोड़ की जरूरत है?

‘रामायण’ बनी 5वीं सबसे कमाऊ इंडियन फिल्म

रामायण ने थिएटर्स में 5 नवंबर को दस्तक दी थी. रामायण भारत के साथ ही कई देशों में रिलीज हुई. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक ओपनिंग डे पर इसने भारत में 64 करोड़ रुपये से ज्यादा और दुनियाभर में 155 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया. 

रामायण ने सोमवार, 16 नवंबर तक सिनेमाघरन में अपने 12 दिन पूरे कर लिए थे. भारत में फिल्म ने अपने 12वें दिन 32 करोड़ रुपये की कमाई की. वहीं कल तक इसका घरेलू बॉक्स ऑफिस पर टोटल कलेक्शन 792.60 करोड़ रुपये हो चुका था. जबकि रामायण ने 12 दिनों में टोटल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 1,437.25 करोड़ कर लिया है. रामायण अब दुनियाभर में सबसे कमाऊ फिल्मों की लिस्ट में पांचवे नंबर पर आ चुकी है.

‘पुष्पा 2’ और ‘बाहुबली 2’ ने कितनी कमाई की थी?

रामायण अब पुष्पा 2 और बाहुबली 2 के आस-पास आ चुकी है. अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ ने दुनियाभर में 1,742.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था और ये भारत की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है. वहीं प्रभास की साल 2017 की फिल्म ‘बाहुबली 2’ इस लिस्ट में 1,788.06 करोड़ रुपये की कमाई के साथ तीसरे नंबर पर है. रामायण को पुष्पा 2 का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए 305 करोड़ रुपये और बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए 351 करोड़ रुपये और कमाने की जरूरत है.

टॉप-2 में ‘दंगल’ और ‘धुरंधर 2’

बता दें कि आमिर खान की साल 2016 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘दंगल’ सबसे कमाऊ इंडियन फिल्म है. जबकि दूसरे नंबर पर रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ मौजूद है. दंगल ने दुनियाभर में 2,070.30 करोड़ रुपये और धुरंधर 2 ने वर्ल्डवाइड 1,813.39 करोड़ रुपये कमाए थे.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button