उत्तर प्रदेशभारत

इकरा हसन की हिंदू लड़के से शादी कराने में हम मदद करेंगे… ऐसा क्यों बोले बीजेपी विधायक नंद किशोर गुर्जर?

इकरा हसन की हिंदू लड़के से शादी कराने में हम मदद करेंगे… ऐसा क्यों बोले बीजेपी विधायक नंद किशोर गुर्जर?

इकरा हसन पर नंदकिशोर का विवादित बयान Image Credit source: TV9

अपने बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहने वाले लोनी से भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर ने कैराना सांसद इकरा हसन को लेकर सहारनपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में विवादित बयान दिया. सहारनपुर स्थित गुर्जर भवन में आयोजित कार्यक्रम में मंच से बोलते हुए उन्होंने इकरा हसन के गुर्जर होने के दावे का जिक्र किया. साथ ही कहा कि अगर वह गुर्जर हैं तो किसी हिंदू गुर्जर युवक से शादी करें.

नंद किशोर गुर्जर ने कहा कि कैराना की सांसद इकरा हसन के लिए गुर्जर समाज के लोगों ने उन्हें बता दिया है कि गुर्जर रहो. उन्होंने कहा कि इकरा हसन भी खुद को गुर्जर बताती हैं. उन्होंने लोकसभा चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि कुछ मुस्लिम जो गुर्जर बने थे, उन्होंने प्रदीप चौधरी को एक वोट तक नहीं दिया. इसके बाद उन्होंने इकरा हसन को लेकर कहा कि यदि वह गुर्जर हैं तो समाज उन्हें परिवार की बेटी मान लेगा.

शादी कराने में करेंगे मदद

नंद किशोर गुर्जर ने मंच से कहा कि इकरा हसन किसी हिंदू लड़के से शादी करें. उन्होंने कहा कि हिंदू गुर्जर समाज में नेता, आईएएस, डॉक्टर, इंजीनियर और पीसीएस अधिकारी भी हैं. विधायक ने कहा कि अगर इकरा हसन पहल करती हैं और किसी हिंदू गुर्जर से शादी करती हैं तो समाज उनकी पसंद के लड़के की शादी कराने के लिए तैयार है. शादी कराने में मदद की जाएगी. उन्होंने यह भी कहा कि उनका यह बयान राजनीतिक नहीं था.

नंदकिशोर गुर्जर का विवादों से पुराना नाता

बीजेपी विधायक नंदकिशोर गुर्जर पहले भी अपने बयानों की वजह से विवादों में रहे हैं. पिछले साल सितंबर में सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने कहा था कि जो कोई भी ‘वंदे मातरम’ गाता है और ‘जय श्री राम’ या ‘हर-हर महादेव’ का नारा लगाता है, वह एक अच्छा इंसान है. वहीं, जो लोग यहां धोखेबाजी या बुरी हरकतें करते हैं, उन्हें वह सीधा कर देंगे.

नंदकिशोर के खिलाफ की शिकायत

कुछ दिन पहले, लोनी में बीजेपी के तीन नेताओं ने पुलिस कमिश्नर के पास नंदकिशोर गुर्जर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. शिकायत में विधायक पर जानलेवा हमला करने, जान से मारने की धमकी देने, गाली-गलौज करने और गाड़ियों में तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया गया. तीनों नेताओं का दावा है कि गुर्जर खुद को लोनी का ‘सम्राट’ दिखाना चाहते हैं और समुदाय के सदस्यों को नीचा दिखाने की कोशिश करते हैं.

विकास कपिल

विकास कपिल

विकास कपिल पंडित पिछले 12 वर्षों से हिंदी भाषी पत्रकारिता में सक्रिय हैं. विकास कपिल की राजनीतिक, अपराध और सामाजिक खबरों पर अच्छी पकड़ है. विभिन्न संस्थानों में रहते हुए कई बार उनके काम का असर भी देखने को मिला. न्यूज नेशन, न्यूज स्टेट, भास्कर टीवी, महुआ टीवी, NNIS न्यूज एजेंसी, भारत एक्सप्रेस जैसे बड़े मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके विकास कपिल लंबे समय तक इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े रहे हैं.

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में News Nation, News State UP/UK चैनल में लंबे समय तक काम करने के बाद विकास कपिल ने भारत एक्सप्रेस चैनल में भी काम किया और कुछ समय वहां काम करने के बाद उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की तरफ रुख किया. वर्तमान में वो टीवी9 नेटवर्क का हिस्सा हैं. विकास कपिल पंडित ने CCS यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है. घूमना, रिपोर्टिंग और खुद कुकिंग करना उनका शौंक है.

Read More

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button