मनोरंजन

‘स्क्रिप्ट पूरी हो गई है…’, सुभाष घई ने ‘ताल 2’ पर लगाई मुहर, जानिए अक्षय-ऐश्वर्या नहीं तो कौन होगा लीड एक्टर?

बॉलीवुड की क्लासिक फिल्मों में से एक ‘ताल’ एक बार फिर चर्चा में आ गई है. इस फिल्म ने अपने समय में दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई थी.  ने इसके सीक्वल ‘ताल 2’ को लेकर हलचल शुरू हो गई है. मशहूर फिल्ममेकर सुभाष घई ने हाल ही में एक ऐसा अपडेट दिया है, जिससे फैंस के बीच उत्साह और बढ़ गया है.

दर्शकों से सुभाष घई ने पूछा सवाल 

दो दिन पहले ही सुभाष घई ने इंस्टाग्राम पर ‘ताल’ से अक्षय खन्ना और अनिल कपूर की तस्वीर शेयर की. साथ ही सवाल पूछते हुए लिखा, ‘शांति या जुनून? ब्रह्मांडीय या बनावटी? अंदर की सच्चाई या बाहरी दिखावा? यही ‘ताल’ की कहानी है, एक ऐसी फिल्म जिसे बनाने की हिम्मत मैंने की थी. इसमें न कोई विलेन था और न ही हिंसा. क्या आज भी जेन-जी और अल्फा को ये कहानी पसंद आती है? और क्या यह आज भी उतनी ही यादगार बन सकती है? क्या हम आज ‘ताल 2′ बना सकते हैं? यही सवाल मेरे मन में चल रहा है.’

स्क्रिप्ट लगभग पूरा कर लिया है…

इसके बाद एचटी सिटी के साथ एक इंटरव्यू में सुभाष घई ने कहा, ‘मैंने जो पोस्ट शेयर किया, उस सवाल का जवाब दर्शक ही देंगे. पिछले 15 सालों से सभी मुझसे पूछ रहे है कि आप ‘ताल’ कब बनाएंगे? आज के जेन-जी भी मुझसे कहती है कि ‘ताल’ दोबारा बनाइए. हमने इसका स्क्रिप्ट लगभग पूरा कर लिया है, लेकिन इसे बनाने के लिए पवित्रता बहुत जरूरी है. जब ताल बनी थी, तब अक्षय खन्ना और ऐश्वर्या राय बच्चन इंडस्ट्री में नए कलाकार थे. वहीं अनिल कपूर को फिल्म में स्टार की तरह दिखाया गया. एक अच्छी स्क्रिप्ट अच्छी कास्टिंग बहुत जरूरी है.’

सुभाष घई ने की ‘सैयारा’ की तारीफ 

इसके आलावा उन्होंने 2025 की फिल्म ‘सैयारा’ के बारे में कहा, ‘मुझे ये फिल्म बहुत अच्छी लगी. इसकी सबसे बड़ी खासियत इसके नए कलाकार थे, जिसमें उनकी मासूमियत साफ दिखी.’ वहीं जब ताल 2 के लिए अहान पांडे और अनीत पड्डा की कास्टिंग के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने साफ कहा, ‘वो दोनों अब स्टार बन चुके हैं, लेकिन ताल 2 में किरदार नए चाहिए. ये कहानी की जरूरत है.’ सुभाष घई आज भी अक्षय खन्ना के करीब हैं और दोनों का रिश्ता परिवार जैसा है.

ये भी पढ़ें: ‘अचानक को-स्टार का गला पकड़ लिया’, ‘खलनायक’ की शूटिंग में संजय दत्त को लेकर सुभाष घई का बड़ा खुलासा

फैंस को है सीक्वल से उम्मीदें

बता दें कि ‘ताल’ 1999 में रिलीज हुई थी और उस दौर की सबसे यादगार फिल्मों में से एक थी. फिल्म के गाने आज भी लोगों के दिलों में बसे हुए है. यही वजह है कि इतने सालों बाद भी इस फिल्म की पॉपुलैरिटी कम नहीं हुई. अब जब ‘ताल 2’ की चर्चा तेज हो गई है, तो फैंस को उम्मीद है कि ये सीक्वल एक बार फिर दर्शकों के दिलों में जगह बनाएगी. 

ये भी पढ़ें: Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi: करण की दूसरी शादी का सच जानकर टूटी तुलसी, बेटे के झूठ ने बिखेरा मां का भरोसा



Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button