खेल

अकेले खेले 5 ओवर! पावरप्ले में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, साई सुदर्शन के नाम स्पेशल रिकॉर्ड

गुजरात टाइटंस के खब्बू बल्लेबाज साई सुदर्शन ने IPL का एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. उन्होंने किसी एक मैच के पावरप्ले में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाजों की सूची में जगह बनाई है. यह दुर्लभ सा नजर आने वाला कीर्तिमान उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ मैच में रचा. पहले 6 में से लगभग 5 ओवर तो अकेले सुदर्शन ने ही खेल लिए.

सुदर्शन ने रच दिया खास कीर्तिमान

RCB के खिलाफ मैच के पहले 6 ओवरों में 29 गेंदों का सामना अकेले साई सुदर्शन ने किया. पावरप्ले समाप्त होने तक गुजरात का एक भी विकेट नहीं गिरा था. सुदर्शन ने पहले 6 ओवरों में 29 गेंद खेलकर 46 रन बनाए, वहीं बाकी 7 गेंदों का सामना शुभमन गिल ने किया. 

IPL के किसी मैच के पावरप्ले में सबसे ज्यादा गेंद खेलने का रिकॉर्ड मिचेल मार्श के नाम है, जिन्होंने 2025 सीजन में मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में पावरप्ले के भीतर 30 गेंद खेली थीं. पावरप्ले के भीतर शिखर धवन भी 29 गेंदों का सामना कर चुके हैं.

पावरप्ले के भीतर सबसे ज्यादा गेंद

  • 30 गेंद – मिचेल मार्श
  • 29 गेंद – शिखर धवन
  • 29 गेंद – साई सुदर्शन

पावरप्ले में तीसरा सबसे बड़ा स्कोर

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ इस मैच में साई सुदर्शन ने पावरप्ले के भीतर 29 गेंद खेलकर 46 रन बनाए. यह गुजरात टाइटंस के किसी बल्लेबाज द्वारा पावरप्ले में बनाया गया तीसरा सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है. इस लिस्ट में उनसे आगे सिर्फ ऋद्धिमान साहा (54 रन) और जोस बटलर (47 रन) हैं.

यह भी पढ़ें:

पकड़ी गई सूर्यकुमार यादव की कमजोरी, दिग्गज ने बताया कैसे फिर से बनेंगे पहले जैसे रन

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button