उत्तर प्रदेशभारत

सेक्टर-81 मेट्रो स्टेशन के पास नाले में गिरा युवक, सर्च ऑपरेशन जारी; NDRF को बुलाया गया

नोएडा: सेक्टर-81 मेट्रो स्टेशन के पास नाले में गिरा युवक, सर्च ऑपरेशन जारी; NDRF को बुलाया गया

नाले के पास रेस्क्यू ऑपरेशन जारी.

Noida News: नोएडा के सेक्टर-81 मेट्रो स्टेशन के पास बुधवार रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक अचानक नाले में गिर गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और युवक की तलाश शुरू कर दी. काफी देर तक सर्च ऑपरेशन चलाने के बावजूद अभी तक युवक का कोई सुराग नहीं मिला है. युवक की तलाश के लिए SDRF/NDRF की टीम और गोताखोरों को भी मौके पर बुलाया गया है.

डायल 112 पर मिली नाले में गिरने की सूचना

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को डायल 112 के जरिए सूचना मिली थी कि सेक्टर-81 मेट्रो स्टेशन के पास एक युवक नाले में गिर गया है. सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने मामले की जानकारी फायर ब्रिगेड को दी, जिसके बाद फायर टीम भी मौके पर पहुंच गई. फायर ब्रिगेड कर्मियों ने नाले में उतरकर युवक की तलाश शुरू की. काफी देर तक आसपास के हिस्से में सर्च करने के बाद भी युवक का पता नहीं चल सका.

NDRF और गोताखोरों की टीम को बुलाया गया

मामले की गंभीरता को देखते हुए SDRF/NDRF की टीम को भी मौके पर बुलाया गया. गोताखोरों की मदद से नाले में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. पुलिस और राहत-बचाव टीम नाले के अलग-अलग हिस्सों में युवक को तलाश रही हैं. टीमों की कोशिश है कि युवक का जल्द से जल्द पता लगाया जा सके. मौके पर पुलिस बल भी तैनात है और आसपास के लोगों की भीड़ को नियंत्रित किया जा रहा है.

युवक के नशे में होने की आशंका

सेक्टर-39 थाना प्रभारी डीपी शुक्ला ने बताया कि डायल-112 के जरिए सूचना मिली कि रवि (29) सेक्टर-81 मेट्रो स्टेशन के पास गंदे नाले में कूद गया है. सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची. रवि की पत्नी ने पुलिस को बताया कि शराब पीने को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद गुस्से में रवि नाले में कूद गया.

थाना प्रभारी डीपी शुक्ला ने बताया कि फायर सर्विस के कर्मचारी नाले में उतरकर उसकी तलाश कर रहे हैं, जबकि SDRF/NDRF की टीम को भी मौके के लिए रवाना किया गया है. फिलहाल सर्च ऑपरेशन जारी है. रवि अपनी पत्नी के साथ में वर्तमान में हरौला, थाना फेस-1 में रह रहा था. वह एटा जिले के जलेसर थाना क्षेत्र के जैनपुरा गांव का रहने वाला है.

नदीम सैफी

नदीम सैफी

नदीम सैफी पिछले 11 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजनीति व क्राइम की खबरों पर मजबूत पकड़ है. कई टीवी चेन्नल्स में बतौर रिपोर्टर काम कर चुके हैं. कोरोना काल में जब लोग घरों में कैद थे तब सड़कों पर उतरकर लोगों को ग्राउंड जीरो से रूबरू करवाया. नोएडा में एक दैनिक समाचार पत्र से शुरुआत की और R9 टीवी, नवतेज टीवी, प्राइम न्यूज़ व जनतंत्र टीवी में काम का अनुभव लिया. फिलहाल TV9 में बतौर डिजिटल रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं.

Read More

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button