उत्तर प्रदेशभारत

लखनऊ की आदर्श जेल में बंदी ने फांसी लगाकर दी जान, डिप्टी जेलर समेत 2 सस्पेंड

लखनऊ की आदर्श जेल में बंदी ने फांसी लगाकर दी जान, डिप्टी जेलर समेत 2 सस्पेंड

आदर्श कारागार लखनऊ.

Lucknow News: लखनऊ की आदर्श कारागार में एक बंदी की आत्महत्या का मामला सामने आया है. बुधवार को बंदी ने जेल के अंदर फांसी लगाकर जान दे दी. घटना की जानकारी मिलते ही जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया. मृतक बंदी की पहचान राजू उर्फ अब्बास उर्फ असलम (32) के रूप में हुई. वह याकूब का बेटा था. बंदी की मौत के मामले में जेल प्रशासन ने लापरवाही के आरोप में कार्रवाई करते हुए डिप्टी जेलर समेत दो कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है. वहीं एक अन्य जेल वार्डर के खिलाफ भी अनुशासनिक कार्रवाई शुरू की गई है.

बस्ती का रहने वाला था मृतक बंदी

मृतक बंदी राजू उर्फ अब्बास मूल रूप से बस्ती जिले का रहने वाला था. उसका पैतृक निवास लालगंज थाना क्षेत्र के बनकटी में था. हालांकि उसका वर्तमान पता गौतम बुद्ध नगर के सेक्टर-20 थाना क्षेत्र स्थित हरौला का था. राजू आदर्श कारागार, लखनऊ में बंद था. वह सिद्धदोष बंदी था. 25 नवंबर को उसने जेल परिसर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद जेल प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय करने की प्रक्रिया शुरू की.

ये भी पढ़ें- Ghaziabad News: पति की मौत के बाद मिलते 2 करोड़ रुपए, इंश्योरेंस के लालच में पत्नी देती रही धीमा जहर; खुद थी नॉमिनी

डिप्टी जेलर और अनलॉकिंग प्रभारी निलंबित

बंदी की मौत के मामले में जेल प्रशासन ने दो कर्मचारियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की है. अनलॉकिंग प्रभारी मदन गोपाल और बैरक प्रभारी एवं डिप्टी जेलर राजेश कुमार को निलंबित कर दिया गया है. दोनों के खिलाफ विभागीय स्तर पर अनुशासनिक कार्यवाही भी शुरू कर दी गई है. जेल प्रशासन की ओर से की गई कार्रवाई में जेल वार्डर अतीक अहमद का नाम भी शामिल है. उसके खिलाफ भी अनुशासनिक कार्रवाई शुरू की गई है. इस तरह बंदी की आत्महत्या के मामले में अब तक तीन जेलकर्मियों पर कार्रवाई की गई है.

जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

जेल के भीतर बंदी की आत्महत्या की घटना ने कारागार की निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. जेल में बंद कैदियों की गतिविधियों पर नजर रखने और उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी जेल प्रशासन की होती है. ऐसे में बंदी की मौत के बाद संबंधित कर्मचारियों पर हुई कार्रवाई को इसी जिम्मेदारी से जोड़कर देखा जा रहा है.

पंकज चतुर्वेदी

पंकज चतुर्वेदी

पंकज चतुर्वेदी को पत्रकारतिा के क्षेत्र में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है. देश और उत्तरप्रदेश की राजनीति को कवर करते आ रहे हैं. दिल्ली में अमर उजाला और पंजाब केसरी से पत्रकारिता की यात्रा की शुरुआत हुई.  दिल्ली में 2 साल की पत्रकारिता के बाद मिट्टी की खुशबू यूपी खींच लाई और तब से राजधानी लखनऊ में ही पत्रकारिता हो रही है. 2017 में यात्रा को विस्तार देते हुए इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े. राजनीतिक खबरों में गहरी रुचि और अंदर की खबर को बाहर लाने का हुनर, साथ ही यूपी की ब्यूरोकेसी में खास पकड़.  पत्रकारिता का फलसफा खबरों को खबर के रूप में ही जनता तक पहुंचाना.

Read More

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button