मनोरंजन

आमिर खान को ऑफर हुआ था ‘साजन’ में संजय दत्त वाला रोल, जानें- सेट पर क्यों भड़के थे सलमान खान

साल 1991 में आई फिल्म ‘साजन’ को दर्शकों ने खूब पसंद किया था और ये सुपरहिट साबित हुई थी. फिल्म में संजय दत्त, माधुरी दीक्षित और सलमान नजर आए थे. लेकिन ये फिल्म सजंय दत्त की जगह पहले आमिर खान को ऑफर हई थी. हालांकि उन्होंने इसे रिजेक्ट कर दिया था.

फिल्म के डायरेक्टर लॉरेंस डिसूजा ने हाल ही में इसका खुलासा किया है. 

आमिर खान को ऑफर हुआ था ‘साजन’ में संजय दत्त वाला रोल
सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में लॉरेंस डिसूजा ने कहा, ‘जब मैंने ‘साजन’ पिक्चर शुरू की थी तब मैंने सोचा भा नहीं था कि इतनी बड़ी फिल्म मेरे हाथ में आ जाएगी. इस फिल्म के लिए सलमान खान, माधुरी दीक्षिता और आमिर खान को फाइनल किया गया था. लेकिन आमिर में फिल्म करने से मना कर दिया था वो दिव्यांग का रोल नहीं करना चाहते थे. फिर हम संजय दत्त के पास गए. उन्होंने हां कर दी.’

लॉरेंस डिसूजा ने संजय दत्त और माधुरी दीक्षित को लेकर भी बात की. उन्होंने कहा कि फिल्म के सेट पर संजय दत्त शूटिंग के दौरान माधुरी दीक्षित के क्लोज-अप्स देखते थे.

आमिर खान को ऑफर हुआ था 'साजन' में संजय दत्त वाला रोल, जानें- सेट पर क्यों भड़के थे सलमान खान

सेट पर क्यों भड़के थे सलमान खान
आगे बातचीत में लॉरेंस डिसूजा ने फिल्म ‘साजन’ के सेट का एक और किस्सा सुनाया. उन्होंने कहा, ‘हम लोग ऊंटी में एक सीक्वेंस की शूटिंग कर रहे थे. सलमान खान का एक सीन था, मैंनें 100 फीट का ट्रॉली लगाया था. मैंनें बोला मुझे एक ही शॉट में चाहिए. ये एक रेस्टोरेंट का सीन था. इसमें इतना लंबा डायलॉग था कि  बार-बार कट हो रहा था तो सलमान खान परेशान हो गए भड़क गए और बोले कि मुझे नहीं काम करना है. मुझे एक्टर नहीं बनना. तो मेरे गुस्सा आ गया मैंने बोला कि करो, तब सलमान ने टेक दे दिया था.’

आमिर खान को ऑफर हुआ था 'साजन' में संजय दत्त वाला रोल, जानें- सेट पर क्यों भड़के थे सलमान खान

बता दें, ‘साजन’ में संजय दत्त ने अमन वर्मा का किरदार निभाया है, जो एक दिव्यांग (विकलांग) अनाथ लड़का है. माधुरी दीक्षित ने पूजा सक्सेना का रोल प्ले किया था. वहीं, सलमान खान ने संजय दत्त के दोस्त आकाश की की भूमिका निभाई. इस फिल्म को सुधाकर बोकाडे ने प्रोड्यूस किया था. इसमें कादर खान, लक्ष्मीकांत बेर्डे और रीमा लागू जैसे कलाकार भी नजर आए थे.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button