उत्तर प्रदेशभारत

यूपी चुनाव में ओवैसी और चंद्रशेखर का गठबंधन..सभी 403 सीटों पर लड़ने का ऐलान, सपा और कांग्रेस को भी न्योता

यूपी चुनाव में ओवैसी और चंद्रशेखर का गठबंधन..सभी 403 सीटों पर लड़ने का ऐलान, सपा और कांग्रेस को भी न्योता

चंद्रशेखर आजाद और असदुद्दीन ओवैसी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के बीच गठबंधन हो गया है, जिसका नाम सामाजिक परिवर्तन मोर्चा रखा गया है. इस संबंध में गुरुवार को चंद्रशेखर आजाद और असदुद्दीन ओवैसी ने साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऐलान किया. चंद्रशेखर ने कहा कि सामाजिक परिवर्तन मोर्चा 2027 में सत्ता परिवर्तन करेगा. बीजेपी को हराने के लिए बड़ा गठबंधन होना चाहिए, लेकिन कुछ लोगों में अहंकार है जिसके चलते ये नहीं हो पाया.

उन्होंने कहा कि सपा कांग्रेस को भी इस मोर्चा में शामिल होना चाहिए. ये मेरी अपील है. अब हम ओवैसी साहब के साथ मिलकर सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे. इस सरकार में मस्जिदें शहीद की गईं. बहुजन महापुरुषों के नाम पर कार्यक्रम की परमिशन नहीं मिलती. इस सरकार में मूर्तियां तोड़ी जाती हैं.

सामाजिक बदलाव के लिए है ये मोर्चा- चंद्रशेखर

चंद्रशेखर आजाद ने कहा, ‘यह कोई ‘तीसरा मोर्चा’ नहीं है, बल्कि सामाजिक बदलाव के लिए एक मोर्चा है. यह मजबूत है और आगे और भी मजबूत होगा. जैसे-जैसे हाशिए पर धकेले गए वंचित, पीड़ित, शोषित और दबे-कुचले वर्गों के लोग इससे जुड़ेंगे, यह मोर्चा उन लोगों के लिए एक बहुत बड़ी ताकत बन जाएगा जो आज पीड़ित, बेबस और शोषित हैं… उन्होंने हमारी गरीबी और बेबसी को दूर करने और हमारे खिलाफ होने वाले अत्याचारों, जातिगत हिंसा और जुल्मों को खत्म करने का वादा किया था, लेकिन यह एक धोखा निकला. जिन लोगों ने हमें ऊपर उठाने और मुख्यधारा में लाने की बात कही थी, वे खुद विधायक, सांसद, मुख्यमंत्री और यहां तक कि प्रधानमंत्री बन गए. फिर भी, यह हाशिए पर रहने वाला समुदाय आज भी वहीं खड़ा है जहां वह हमेशा से था. सच तो यह है कि सरकारें बदलती रहीं, घोषणाएं होती रहीं, लेकिन आज भी बहुजन समाज बुनियादी सुविधाओं से वंचित है.’

बीजेपी को रोकने के लिए मजबूत मोर्चा होगा- ओवैसी

वहीं, गठबंधन होने पर एआईएमआईएम प्रमुख ने कहा, ‘हमने ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’ बनाने का फैसला किया है. मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि यह बीजेपी को यूपी में तीसरी बार सत्ता में आने से रोकने के लिए एक मजबूत मोर्चा होगा.’ ओवैसी ने कहा कि दबे-कुचले लोगों को बस वोटर के तौर पर इस्तेमाल किया गया. इस सरकार ने यूपी के नौजवानों के मुकद्दर में बेरोजगारी लिख दी है. सामाजिक परिवर्तन मोर्चा के सीएम उम्मीदवार चंद्रशेखर आजाद रहेंगे और ये मोर्चा 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगा. 26 नवंबर को एक मीटिंग रखी जा रही है. अब यूपी में सामाजिक बदलाव की शुरुआत होने जा रही है. हम फ्यूचर की राजनीति करेंगे. हम यूपी की जनता के साथ और चंद्रशेखर आजाद के साथ मिलकर इंसाफ की लड़ाई को पूरा करेंगे.

गिरिराज सिंह पर ओवैसी ने कसा तंज

असदुद्दीन ओवैसी ने गिरिराज सिंह पर तंज कसते हुए कहा कि गिरिराज साहब जल्द से जल्द सेहतमंद हों. ये मेरी दुआ है. वो अस्पताल में सेहत की फिक्र करें. मैं बीजेपी के लोगों से पूछना चाहता हूं कि जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में हमारे दो जवान शहीद हुए हैं, उनके बारे में बात करें. वहीं, चंद्रशेखर ने कहा कि हमें किसी को राष्ट्रभक्ति का सबूत देने की जरूरत नहीं है. सरकार जवाब दे कि देश और बॉर्डर की सुरक्षा क्यों नहीं कर पा रही है?

पंकज चतुर्वेदी

पंकज चतुर्वेदी

पंकज चतुर्वेदी को पत्रकारतिा के क्षेत्र में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है. देश और उत्तरप्रदेश की राजनीति को कवर करते आ रहे हैं. दिल्ली में अमर उजाला और पंजाब केसरी से पत्रकारिता की यात्रा की शुरुआत हुई.  दिल्ली में 2 साल की पत्रकारिता के बाद मिट्टी की खुशबू यूपी खींच लाई और तब से राजधानी लखनऊ में ही पत्रकारिता हो रही है. 2017 में यात्रा को विस्तार देते हुए इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े. राजनीतिक खबरों में गहरी रुचि और अंदर की खबर को बाहर लाने का हुनर, साथ ही यूपी की ब्यूरोकेसी में खास पकड़.  पत्रकारिता का फलसफा खबरों को खबर के रूप में ही जनता तक पहुंचाना.

Read More

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button