उत्तर प्रदेशभारत

दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? कहां खिलेगी धूप और किन राज्यों में होगी बारिश… देखें IMD की रिपोर्ट

दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? कहां खिलेगी धूप और किन राज्यों में होगी बारिश… देखें IMD की रिपोर्ट

प्रतीकात्मक तस्वीर.

Rain On Diwali: दिवाली के त्योहार पर जहां एक तरफ उत्तर और मध्य भारत में मौसम सुहाना और शुष्क रहने वाला है, वहीं देश के दक्षिणी और पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश त्योहार का रंग फीका कर सकती है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, पूर्वोत्तर मानसून के सक्रिय होने के कारण दक्षिण भारत के कई राज्यों में तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

दूसरी ओर, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और राजस्थान जैसे राज्यों में तापमान में उतार-चढ़ाव और गर्मी के साथ-साथ सुबह-शाम हल्की ठंड का अहसास होगा. दक्षिण भारत के कई हिस्सों में दिवाली के दौरान मौसम बिगड़ने की आशंका है. IMD ने यहां गरज-चमक के साथ 30 से 50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और भारी से बहुत भारी बारिश का येलो/ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

केरल और माहे: तटीय और आंतरिक इलाकों में मध्यम से भारी बारिश के साथ बिजली कड़कने का अनुमान है.

आंध्र प्रदेश (तटीय क्षेत्र व रायलसीमा): तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में मूसलाधार बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है.

कर्नाटक: दक्षिणी आंतरिक और तटीय कर्नाटक के जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है.

पूर्वोत्तर व पहाड़ी राज्य: हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान

पूर्वोत्तर भारत: असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश की गतिविधियां बढ़ने से कुछ स्थानों पर भारी बौछारें पड़ सकती हैं.

पूर्वी भारत: ओडिशा में बिजली गिरने और हल्की से मध्यम बारिश, जबकि पश्चिम बंगाल के तटीय जिलों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने व बारिश की संभावना है.

पहाड़ी क्षेत्र (उत्तराखंड व हिमाचल): पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से ऊंचे पहाड़ी इलाकों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है.

ये भी पढ़ें: 21 गांव, 5000 लोग और दो वोटर ID कोटिया पर किसका हक? दो राज्यों की तनातनी में पिस रही जनता

उत्तर, मध्य भारत और महाराष्ट्र: शुष्क रहेगा मौसम, बढ़ेगा तापमान

दिल्ली-NCR, यूपी, राजस्थान, एमपी: इन राज्यों में दिवाली के दौरान मौसम पूरी तरह शुष्क और साफ रहेगा. सुबह-शाम हल्की गुलाबी ठंड का अहसास होगा.

महाराष्ट्र का मौसम: महाराष्ट्र में फिलहाल बारिश की कोई बड़ी चेतावनी नहीं है. आज राज्य में कहीं भी बारिश का अलर्ट नहीं है.

कोल्हापुर, पुणे और सतारा: तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के पार जाने की संभावना है.

मराठवाड़ा व विदर्भ: तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के ऊपर जा सकता है और मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा.

जलगांव, धुले और नंदुरबार: बारिश की कोई चेतावनी नहीं है, हालांकि कुछ हिस्सों में गर्मी बढ़ने के प्रबल संकेत हैं.

तन्वी गुप्ता

तन्वी गुप्ता

तन्वी गुप्ता मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला की रहने वाली हैं. स्कूल-कॉलेज धर्मशाला से करने के बाद शिमला में हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी से MMC की पढ़ाई की. मीडिया में 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. चंडीगढ़, हैदराबाद में नौकरी करने के बाद फिलहाल दिल्ली में जॉब कर रही हैं.

प्रिंट, टेलीविजन के बाद 2017 से डिजिटल मीडिया के लिए काम कर रही हैं. इससे पहले आजतक, न्यूज18, द ट्रिब्यून, ईटीवी भारत और इंडिया न्यूज सहित कुछ अन्य मीडिया संस्थानों में काम कर चुकी हैं. क्राइम, इतिहास और साइंस एक्सपेरिमेंट्स की खबरों में खास रूचि है.

फिलहाल टीवी9 डिजिटल में बतौर असिस्टेंट न्यूज एडिटर काम संभाल रही हैं. नौकरी के अलावा खेल-कूद और घूमने फिरने में भी काफी दिलचस्पी है. नेशनल लेवल पर वॉलीबॉल और बैडमिंटन खेल चुकी हैं. साथ ही खो-खो खेल में भी स्टेट लेवल तक खेल चुकी हैं.

इसके अलावा एनसीसी ‘C’ सर्टिफिकेट प्राप्त है. गाना सुनना तो पसंद है ही. लेकिन सिंगिंग का भी शौक रखती हैं. स्कूल और कॉलेज लेवल पर सिंगिंग में भी काफी पुरस्कार मिल चुके हैं.

Read More

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button