मनोरंजन

‘रामायण’ के आते ही ‘जेलर 2’ की कमाई को लगा झटका, 22वें दिन का कलेक्शन शॉकिंग

रजनीकातं की ‘जेलर 2’की अभी तक की  बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस काफी शानदार रही है. इस फिल्म ने देश और दुनियाभर में छप्परफाड़ कमाई कर डाली है. हालांकि गुरुवार को रणबीर कपूर की  ‘रामायण’के रिलीज होने से इसकी कमाई को बड़ा झटका लगा है. यहां ‘जेलर 2’के 22वें दिन का कलेक्शन जान सकते हैं. 

‘जेलर 2’ने 22वें दिन कितनी की कमाई? 
नेल्सन दिलीपकुमार निर्देशित और रजनीकांत स्टारर ‘जेलर 2’को दर्शकों से खूब प्यार मिला है. जिसके चलते इस फिल्म ने तीन हफ्तों तक बॉक्स ऑफिस पर एकछत्र राज किया और दबाकर नोट भी कमाए. ये फिल्म अपना बजट वसूल कर अच्छा खासा मुनाफा भी बटोर चुकी है. हालांकि अब सिनेमाघरों में नितेश तिवारी निर्देशित और रणबीर कपूर और यश स्टारर’रामायण’के आने से इसकी स्क्रीन संख्या काफी कम हो गई है और इसी के साथ रिलीज के 22वें दिन यानी चौथे गुरुवार को ‘जेलर 2’ने अपनी अब तक की सबसे कम कमाई की. 

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘जेलर 2’ ने रिलीज के 22वें दिन यानी चौथे गुरुवार को 1. 60 करोड़ का कलेक्शन किया.
  • इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 22 दिनों की नेट कमाई अब  467.65 करोड़ रुपये हो गई है.
  • जबकि इसका ग्रॉस कलेक्शन 546.95 करोड़ रुपये हुआ है. 

‘जेलर 2’ 500 करोड़ी बनने से कितनी दूर? 
‘जेलर 2’ ने रिलीज के 22वें दिन अपना अब तक का सबसे कम कलेक्शन किया है. ये 2 करोड़ भी नहीं कमा पाई. वहीं 467.65 करोड़ कमा चुकी इस फिल्म के लिए 500 करोड़ कमाना अब नामुमकिन लग रहा है क्योंकि इस आंकड़े को छूने के लिए इसे अभी 32.35 करोड़ और कमाने होंगे. लेकिन  सिनेमाघरों में अब ‘रामायण’ आ गई है और इस नई रिलीज को ही ज्यादा दर्शक मिलेंगे. ऐसे में ‘जेलर 2’ का 500 करोड़ी बनने का सपना पूरा नहीं हो पाएगा. हालांकि देखने वाली बात होगी की नई रिलीज के आगे ‘जेलर 2’ चौथे वीकेंड पर कितनी कमाई कर पाती है. 

‘जेलर 2’ के बारे में
बता दें कि ‘जेलर 2’ रजनीकांत की ब्लॉकबस्टर साल 2023 में आई ‘जेलर’ की सीक्वल है. दोनों पार्ट को नेल्सन दिलीपकुमार ने ही निर्देशित किया है. वहीं रजनीकांत ने ही ‘जेलर 2’ में भी लीड रोल प्ले किया है. फिल्म के अन्य कलाकारों में विद्या बालन, मोहनलाल, मिथुन चक्रवर्ती सहित कई शामिल हैं. जबकि ऋतिक रोशन और विजय सेतुपति ने फिल्म में स्पेशल कैमियो किया है. 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button