भारत

चेन्नई में साथ दिखे CM विजय, जगन और KT रामाराव, तृषा भी आईं नजर

तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में गुरुवार (5 नवंबर, 2026) की शाम एक ऐसा मौका था, जब दक्षिण भारत की राजनीति से लेकर फिल्मी जगत के सितारों का एक ही जगह पर जमावड़ा लगा रहा. इस मौके पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय, YSRCP के अध्यक्ष और आंध्र प्रदेश के पूर्व CM वाईएस जगन मोहन रेड्डी के साथ BRS के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामाराव एक साथ नजर आए.

दिलचस्प बात यह है कि चेन्नई में आयोजित कार्यक्रम के मंच पर तमिलनाडु के CM विजय के साथ उनकी दोस्त और एक्ट्रेस तृषा कृष्णन भी नजर आईं.

किस मौके पर लगा राजनीतिक और फिल्मी सितारों का जमावड़ा

दरअसल, यह मौका आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम वाईएस जगन मोहन रेड्डी के कजिन वाईएस अनिल रेड्डी की बेटी श्रेया और उज्जवल के शादी के रिसेप्शन का था. यह रिसेप्शन चेन्नई स्थित लीला पैलेस होटल में आयोजित किया गया, जहां सभी राजनीतिक हस्तियां और फिल्मी जगत के लोग नवविवाहित दंपती को आशीर्वाद और बधाई देने पहुंचे थे. 

चेन्नई में आयोजित शादी के रिसेप्शन में YSRCP के अध्यक्ष और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी अपनी पत्नी वाईएस भारती के साथ पहुंचे. उन्होंने नवविवाहित जोड़े श्रेया और उज्ज्वल को आशीर्वाद दिया और शादी की शुभकामनाएं दीं. बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामा राव अपनी पत्नी शैलिमा के साथ वाईएस अनिल की बेटी की शादी के समारोह में शामिल हुए. जबकि तमिलनाडु के सीएम विजय इस समारोह में एक्ट्रेस तृषा कृष्णन के साथ मंच पर नजर आए. दोनों ने नवविवाहित दंपती को शादी की शुभकामनाएं दीं और उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाई. 

YSRCP ने शेयर की समारोह की तस्वीरें

YSR कांग्रेस पार्टी (YSRCP) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर रिसेप्शन समारोह की तस्वीरें साझा कीं. जिसमें पार्टी के अध्यक्ष वाईएस जगन मोहन रेड्डी अपने पत्नी के साथ नजर आ रहे हैं. इसके अलावा, अन्य तस्वीरों में पूर्व मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी के साथ तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय, जानें-मानें उद्योगपति गौतम अडानी, BRS के कार्यकारी अध्यक्ष KTR, YS विजयम्मा सहित कई राजनीतिक और कारोबारी हस्तियों के साथ परिवार के सदस्य मौजूद रहे.

यह भी पढ़ेंः सेना को जल्द मिलने जा रही ‘प्रलय’ की ताकत, ओडिशा तट पर सफल परीक्षण, राजनाथ ने दी बधाई

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button