उत्तर प्रदेशभारत

‘दरोगा को बर्खास्त करो, जेल भेजो’, गोरखपुर में शिवम पांडेय से मारपीट पर बवाल, बर्खास्तगी की मांग

‘दरोगा को बर्खास्त करो, जेल भेजो’, गोरखपुर में शिवम पांडेय से मारपीट पर बवाल, बर्खास्तगी की मांग

संगठन के पदाधिकारी

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में पुलिस उत्पीड़न के मामले को लेकर बहराइच में राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ ने मोर्चा खोल दिया है. संगठन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपकर मामले में आरोपी उपनिरीक्षक के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है. महासंघ ने दरोगा को तत्काल बर्खास्त करने, उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार करने और न्यायिक अभिरक्षा में भेजने की मांग उठाई है.

संगठन की ओर से सौंपे गए ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि गोरखपुर के एक थाने में तैनात उपनिरीक्षक सूरज सिंह ने शिवम पांडेय नामक युवक के साथ बेरहमी से मारपीट की. आरोप है कि इस दौरान युवक के साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया और जातिसूचक शब्द कहे गए. इतना ही नहीं, उसे कथित तौर पर अपमानजनक कृत्य करने के लिए भी विवश किया गया.

राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ के पदाधिकारियों ने इस घटना पर कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि इस तरह का व्यवहार मानवता और पुलिस विभाग के अनुशासन के खिलाफ है. संगठन ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पुलिसकर्मी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है.

चार प्रमुख मांगें रखीं, आंदोलन की चेतावनी

ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने शासन के सामने प्रमुख मांगें रखी हैं. इनमें आरोपी दरोगा को तत्काल पद से हटाने और बर्खास्त करने, संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार करने तथा न्यायिक अभिरक्षा में भेजने की मांग शामिल है. इसके अलावा संगठन ने ब्राह्मण समुदाय की सुरक्षा के लिए ‘ब्राह्मण प्रोटेक्शन एक्ट’ लागू करने की भी मांग उठाई है. महासंघ के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो संगठन के कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर आंदोलन और प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे.

कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद

इस अवसर पर राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ के जिलाध्यक्ष पं. शिवांकर शुक्ला (रवि), प्रदेश अध्यक्ष पं. सत्येंद्र शुक्ल (एडवोकेट), जिला संयोजक सुमित कुमार मिश्रा और जिला महामंत्री पं. प्रदीप त्रिपाठी सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे. संगठन ने शासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए पीड़ित युवक को न्याय दिलाने और पुलिस विभाग में जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग की है.

रिपोर्ट- अनिल तिवारी, बहराइच

TV9 Bharatvarsh

TV9 Bharatvarsh

टीवी9 भारतवर्ष डिजिटल TV9 नेटवर्क का प्रमुख हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म है. इस वेबसाइट पर देश-विदेश की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, विश्लेषण और ग्राउंड रिपोर्टिंग से पाठकों को रूबरू कराया जाता है. टीवी9 की वेबसाइट tv9hindi.com प्रमुख हिंदी वेबसाइटों में अपना स्थान रखती है. टीवी9 हिंदी का अपना मोबाइल ऐप भी है, जहां टेक्स्ट और वीडियो दोनों माध्यम से खबरें पढ़ीं और देखी जा सकती हैं. टीवी9 वेबसाइट पर राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य, टेक और अंतरराष्ट्रीय मामलों जैसी विविध श्रेणियों में खबरें कवर की जाती हैं. यहां एक्सप्लेनर्स, एक्सक्लूसिव स्टोरीज, वीडियो रिपोर्ट्स और लाइव अपडेट्स मिलते हैं. TV9 नेटवर्क का डिजिटल सेगमेंट तेजी से बढ़ा है और मिलियंस की संख्या में यूनिक यूजर्स तक पहुंचता है.

Read More

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button