उत्तर प्रदेशभारत

पटना से उड़ी इंडिगो की फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, क्षतिग्रस्त विमान की लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग

पटना से उड़ी इंडिगो की फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, क्षतिग्रस्त विमान की लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग

इंडिगो की फ्लाइट पर गिरी बिजली

पटना से लखनऊ जा रही इंडिगो फ्लाइट (6E925) के साथ बड़ा हादसा हो गया. उड़ान के दौरान फ्लाइट पर अचानक से बिजली गिर गई जिस वजह से उसकी लखनऊ के चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी. बिजली गिरने से विमान का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया. विमान में 100 से अधिक लोग सवार बताए जा रहे हैं.

लखनऊ के आसपास मौसम लगातार खराब बना हुआ है. बताया जा रहा है कि इंडिगो की फ्लाइट लखनऊ की ओर से आ रही थी, लेकिन खराब मौसम की वजह से विमान पर आकाशीय बिजली गिर गई. जिस समय यह घटना हुई तब फ्लाइट 17000 फीट की ऊंचाई पर थी. आपात स्थिति को देखते हुए विमान की लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी. विमान में 104 यात्री सवार थे जबकि 6 क्रू मेंबर्स थे.

पायलट की सूझबूझ से टला हादसा, सेफ लैडिंग

हालांकि बिजली गिरने का झटका लगने के बाद इंडिगो के पायलट ने सूझबूझ दिखाई और विमान की लखनऊ एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड कराई. बिजली गिरने की वजह से विमान के सबसे आगे के हिस्से (नोज एरिया) को खासा नुकसान पहुंचा और पायलट ने लखनऊ एयरपोर्ट पर सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग की. बताया जा रहा है कि विमान की इमरजेंसी लैंडिंग की वजह से उन्हें अहमदाबाद ले जाने के लिए दूसरी फ्लाइट की व्यवस्था की गई और उन्हें रवाना किया गया.

इससे पहले जून में भी आकाशीय बिजली गिरने की घटना हुई थी. तब भी इंडिगो के विमान पर ही बिजली गिरी थी. 20 जून को इंडिगो की फ्लाइट अगरतला जा रही थी लेकिन इस बीच तूफान के दौरान उस बिजली गिर गई और उसकी इमरजेंसी लैंडिंग कोलकाता एयरपोर्ट पर करानी पड़ी.

जून में भी इंडिगो की फ्लाइट पर गिरी थी बिजली

तब उस हवाई क्षेत्र में मौसम काफी खराब था और तूफान तथा बारिश हो रही थी. खराब मौसम को लेकर एयरपोर्ट ऑपरेशन्स कंट्रोल सेंटर (AOCC) की ओर से मौसम संबंधी अलर्ट जारी भी किए गए थे. इस हादसे में कोई भी यात्री घायल नहीं हुआ.

इंडिगो की फ्लाइट 6E6068 (VT-IPW) एरोब्रिज 56L पर खड़ी थी, तभी उस पर बिजली गिर गई. बिजली गिरने से विमान का पावर सिस्टम प्रभावित हो गया और उसमें “अचानक बिजली चली गई.” जब बिजली गिरी, तो A320 विमान में 141 यात्री और 6 क्रू मेंबर सवार थे. एहतियात के तौर पर विमान में सवार यात्रियों को तुरंत उतार लिया गया और उन्हें बाद में A321 विमान (VT-ICD) से रवाना किया गया.

विमानन कंपनी इंडिगो के अनुसार, ग्राउंड स्टाफ के 2 कर्मचारी बिजली गिरने की घटना से मामूली रूप से “प्रभावित” हुए और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. हालांकि मेडिकल जांच के बाद उन्हें तुरंत छुट्टी दे दी गई.

सफी अहमद

सफी अहमद

सफी अहमद, राजधानी लखनऊ के वरिष्ठ पत्रकार हैं और करीब डेढ़ दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पत्रकारिता उनके लिए सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि एक जुनून है. इसी जुनून को जमीन पर उतारते हुए उन्होंने लखनऊ की जमीनी हकीकत से लेकर प्रदेश के राजनीतिक गलियारों तक की खबरों को करीब से कवर किया है. सफी अहमद की खास पकड़ क्राइम रिपोर्टिंग पर रही है. अपराध की खबरों की तह तक जाना, घटनाओं के पीछे की कहानी सामने लाना और सबसे पहले सटीक जानकारी पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख पहचान रही है.

कई बड़ी और चर्चित घटनाओं की कवरेज में सफी अहमद की सक्रिय भूमिका रही है. 2020 के कानपुर बिकरू कांड, 2022 के अलाया होटल अग्निकांड और 2026 के अलीगंज अग्निकांड जैसी घटनाओं पर उन्होंने लगातार नजर बनाए रखी और घटनाक्रम से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां सबसे पहले साझा करने का प्रयास किया. ऐसी घटनाओं में 24 घंटे लगातार अपडेट रहने और खबर की तह तक पहुंचने का उनका अनुभव उनकी पत्रकारिता की महत्वपूर्ण ताकत है.

सफी अहमद ने पत्रकारिता की शुरुआत एक साप्ताहिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के साथ की. इसके बाद उन्हें PPN न्यूज़, APN न्यूज़ और K न्यूज़ जैसे संस्थानों में काम करने का अवसर मिला. विभिन्न संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने रिपोर्टिंग के अलग-अलग आयामों को करीब से समझा और अपनी पत्रकारिता को लगातार मजबूत किया. करीब चार वर्षों के अनुभव के बाद उन्हें TV9 भारतवर्ष के साथ काम करने का अवसर मिला. पिछले 6 वर्षों से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़े हुए सफी अहमद लखनऊ से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं. इस दौरान उन्होंने पूरी ईमानदारी, निष्पक्षता और निष्ठा के साथ खबरों को जमीन से उठाकर दर्शकों तक पहुंचाने का प्रयास किया है.

Read More

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button