उत्तर प्रदेशभारत

UP में घर खरीदारों को बड़ी राहत, अब बिल्डरों की नहीं चलेगी मनमानी; RERA ने ट्रांसफर फीस पर लगाई सीमा

उत्तर प्रदेश में फ्लैट खरीदने-बेचने वालों के लिए खुशखबरी है. यूपी रेरा (UP RERA) ने बिल्डरों की मनमानी पर रोक लगाते हुए फ्लैट ट्रांसफर की फीस को सीमित कर दिया है. नए नियम 25 मार्च 2026 से लागू हो गए हैं. अगर फ्लैट मालिक की मौत हो जाती है और फ्लैट उसके परिवार के सदस्य के नाम ट्रांसफर होता है, तो बिल्डर अब ज्यादा से ज्यादा 1000 रुपये ही प्रोसेसिंग फीस ले सकेगा. पहले बिल्डर हजारों-लाखों रुपये वसूलते थे. वहीं रेरा के एक अधिकारी ने कहा कि नए प्रावधान शिकायत निवारण प्रक्रिया को ज्यादा पारदर्शी, कुशल और उपभोक्ता हितैषी बनाएंगे.

इस दौरान मृतक का मृत्यु प्रमाण पत्र, SDM/DM द्वारा जारी उत्तराधिकार प्रमाण पत्र और सभी कानूनी वारिसों का एनओसी देना होगा.वहीं अगर आप फ्लैट किसी गैर-पारिवारिक सदस्य यानी तीसरे व्यक्ति को बेचते हैं, तो बिल्डर 25,000 रुपये से ज्यादा फीस नहीं ले सकता. पहले ट्रांसफर के लिए बिल्डर 50,000 से 2,00,000 रुपये तक मनमानी फीस वसूलते थे. परिवारों को बातचीत करनी पड़ती थी या अस्पष्ट खर्च स्वीकार करने पड़ते थे.

अनरजिस्टर्ड प्रोजेक्ट वालों को भी राहत

UP RERA के 10वें संशोधन में एक और बड़ा बदलाव हुआ है. अब अनरजिस्टर्ड प्रोजेक्ट के खरीदार भी RERA में शिकायत कर सकेंगे. पहले ऐसे प्रोजेक्ट RERA के दायरे से बाहर थे और खरीदारों के पास कानूनी रास्ता नहीं था. अब ट्रांसफर के लिए नया एग्रीमेंट बनाने की जरूरत नहीं. मौजूदा एग्रीमेंट में ही बदलाव दर्ज होगा. इससे कागजी काम कम होगा और प्रक्रिया तेज होगी. पहले बिल्डर हजारों-लाखों रुपये वसूलते थे.

चेयरमैन ने कही ये बात

UP RERA चेयरमैन संजय भूसरेड्डी ने कहा कि नए प्रावधान शिकायत निवारण प्रक्रिया को ज्यादा पारदर्शी, कुशल और उपभोक्ता हितैषी बनाएंगे. ये नियम रेगुलेशन 24 और 47 में संशोधन के तहत लाए गए हैं. अनरजिस्टर्ड प्रोजेक्ट की शिकायत के लिए जल्द ही UP RERA पोर्टल पर फॉर्म-M की सुविधा शुरू होगी. नए नियम 25 मार्च 2026 से लागू हो गए हैं.

पंकज चतुर्वेदी

पंकज चतुर्वेदी

पंकज चतुर्वेदी पिछले 11 साल से देश और उत्तरप्रदेश की राजनीति को कवर करते आ रहे हैं. दिल्ली में अमर उजाला और पंजाब केसरी से पत्रकारिता की यात्रा की शुरुवात हुई.

दिल्ली में 2 साल की पत्रकारिता के बाद मिट्टी की खुशबू यूपी खींच लाई और तब से राजधानी लखनऊ में ही पत्रकारिता हो रही है. 2017 में यात्रा को विस्तार देते हुए इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े. राजनीतिक खबरों में गहरी रुचि और अदंर की खबर को बाहर लाने का हुनर के साथ ही यूपी के ब्यूरोकेसी में खास पकड़ रखते हैं.

इनकी पत्रकारिता का फलसफा खबरों को खबर के रूप में ही आप तक पहुंचाना है.

Read More

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button