उत्तर प्रदेशभारत

UP: महिला से दोस्ती की, 2 दिन घर में रखा… फिर बच्चा लेकर हो गई फरार; कर चुकी है 3 शादियां, पुलिस ने खोले कई राज

UP: महिला से दोस्ती की, 2 दिन घर में रखा… फिर बच्चा लेकर हो गई फरार; कर चुकी है 3 शादियां, पुलिस ने खोले कई राज

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने दोस्ती और भरोसे का फायदा उठाकर दूसरी महिला का मासूम बच्चा लेकर फरार हो गई. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ में ऐसे खुलासे हुए हैं, जिन्होंने पुलिस को भी हैरान कर दिया. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

मामला तब सामने आया जब हरदोई जिले के मिरगवां गांव निवासी सुनभला कुमारी ने फरीदपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई. उन्होंने बताया कि 17 मार्च को वह अपने 9 महीने के बेटे अरुण के साथ घर से निकली थीं. उनका पति के साथ झगड़ा हो गया था.वह अपनी बहन के गांव में जाने के लिए बस में बैठी, लेकिन उनके पास टिकट के पैसे नहीं थे. बस यात्रा के दौरान महिला ने उसकी टिकट ली और दोस्ती कर ली. महिला ने उसकी परेशानी सुनकर अपने घर चलने को कहा , जिस पर भरोसा कर सुनभला उसके साथ चली गई.

दो दिन रखा साथ, फिर बच्चा लेकर हो गई फरार

दो दिन साथ रखने के बाद आरोपी महिला उसे फरीदपुर ले आई और बस स्टैंड के पास मोबाइल ठीक कराने और बैंक जाने का बहाना बनाकर बच्चे को गोद में लेकर चली गई. काफी इंतजार के बाद जब वह वापस नहीं लौटी, तो सुनभला को शक हुआ और उसने थाने में शिकायत दर्ज कराई.

पूछताछ में हुआ चौकाने वाला खुलासा

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे फतेहगंज पूर्वी क्षेत्र के खनी नवादा गांव से गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के समय उसके पास से दो बच्चे बरामद हुए, जो उसके अपने नहीं थे.

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी महिला बिंदा उर्फ रंजना तीन शादियां कर चुकी है. उसके तीसरे पति गुड्डू ने खुलासा किया कि पिछले 6 साल में उनके तीन बच्चे हुए, लेकिन हर बार पत्नी मायके जाकर लौटती थी और बच्चों के बारे में कहती थी कि वे वहीं हैं.

कहीं बेच तो नहीं दिया अपने बच्चों को

पुलिस को शक है कि आरोपी महिला ने अपने असली बच्चों को कहीं बेच दिया या उनके साथ कुछ और किया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है. आरोपी के दूसरे पति को भी मेरठ से बुलाया गया है. पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की पूछताछ कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button