उत्तर प्रदेशभारत

UP के कुशीनगर में एक साथ 6 लड़कियां गायब, एक ही गांव की रहने वाली थीं; मचा हड़कंप

UP के कुशीनगर में एक साथ 6 लड़कियां गायब, एक ही गांव की रहने वाली थीं; मचा हड़कंप

Kushinagar Missing News: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब नगर पालिका परिषद कुशीनगर के वार्ड नंबर सात सिद्धार्थनगर (मल्लूडीह) से बुधवार को एक साथ छह लड़कियों के अचानक लापता हो का मामला सामने आया. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. एक साथ इन लड़कियों के गायब होने उनके परिजन काफी परेशान है. इलाके में भी घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं तेज हो गई हैं. सभी लड़कियां एक ही गांव की रहने वाली बताई जा रही हैं.

परिजनों के मुताबिक, बुधवार को सभी लड़कियां एक साथ घर से निकली थीं, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटीं. काफी तलाशी के बाद भी जब उनका कोई पता नहीं चला तो परिवार के लोगों ने आसपास खोजबीन शुरू की. इसी दौरान एक परिवार के छोटे बच्चे ने बताया कि उसने सभी लड़कियों को हाईवे पर एक बस में चढ़ते हुए देखा था. इस सूचना के बाद कसया थाना पुलिस सक्रिय हो गई और गांव से बाहर जाने वाले मार्गों, बस स्टैंड तथा आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज खंगालने लगी.

लड़कियों की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस सर्विलांस टीम के माध्यम से भी लड़कियों के संभावित लोकेशन का पता लगाने में जुटी है. घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्राधिकारी कसया कुंदन कुमार सिंह और थाना प्रभारी आशुतोष सिंह मौके पर पहुंचे. अधिकारियों ने परिजनों से बातचीत कर जरूरी जानकारी जुटाई और जल्द से जल्द लड़कियों को बरामद करने का भरोसा दिया. परिजनों ने साथ गई एक लड़की पर संदेह जताया है, हालांकि पुलिस ने अभी किसी भी तरह के निष्कर्ष पर पहुंचने से इनकार किया है.

सर्विलांस और पुलिस टीम एक्टिव

पुलिस ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सर्विलांस और पुलिस टीम को सक्रिय कर दिया गया है और सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है. 6 लड़कियों के साथ घर छोड़ने की घटना की पूरे इलाके में खूब चर्चा हो रही है. परिजन बेटियों के गायब होने से काफी परेशान नजर आ रहे हैं. लड़कियां कहां और क्यों गई हैं इस बात का अब तक खुलासा नहीं हो पाया है.

ये भी पढ़ें: छोला फेंको, झोला ले जाओ वाराणसी में पकड़ा गया ये अजीबोगरीब गैंग, XUV में घूमकर करता था चोरी

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button