खेल

U19 Asia Cup: 1 बॉल पर चाहिए थे 3 रन, फिर लगा चौका, फिल्म जैसा था आखिरी 3 ओवर का रोमांच

अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल में पाकिस्तान को हराकर भारत चैंपियन बन गया है. सांसों को रोक देने वाले इस मुकाबले में आखिरी गेंद तक कुछ भी हो सकता था, क्योंकि भारत के 9 विकेट गिर चुके थे. 47 ओवर के बाद स्कोर 308/8 था, 18 गेंद पर 30 रन चाहिए थे. लेकिन फिर गिरा मनल चौहान का विकेट, जिन्होंने 47 बनाए. जानें आखिरी 3 ओवर में क्या कुछ हुआ.

मनल चौहान और मोहित उलवा के बीच अच्छी साझेदारी बन गई थी, दोनों ने लगभग हारे हुए मैच में भारत की वापसी करवा दी थी. 18 गेंदों में 30 रन और चाहिए थे. 48वां ओवर निकाब शफीक ने डाला. पहली गेंद पर 1 रन लेकर मोहित ने स्ट्राइक मनल चौहान को दे दी. अगली गेंद पर मनल कैच आउट हो गए, जो भारत का नौवां विकेट था. 309 पर गिरे इस विकेट से भारतीय फैंस फिर मायूस हो गए थे, क्योंकि अब भारत की आखिरी जोड़ी खेल रही थी और अभी भी 29 रन और चाहिए थे.

11वें नंबर पर आए चीगुरुपति ने 48वें ओवर में एक चौका लगाया और 3 गेंद डॉट, इस ओवर में सिर्फ 5 रन आए और 1 विकेट. 48 ओवर के बाद स्कोर 313/9 था, जीत के लिए 12 गेंदों में 25 रन चाहिए थे. 49वां ओवर मोहम्मद सायम ने डाला, जिसमें मोहित उलवा ने 2 चौके और 1 छक्का जड़ा. इस ओवर से 17 रन आ गए, अब आखिरी ओवर में 8 रन चाहिए थे.

आखिरी ओवर में चाहिए थे 8 रन

मोहित उलवा ने अच्छी चीज ये की थी कि 49वें ओवर की आखिरी गेंद पर 1 रन लेकर स्ट्राइक अपने पास रखी. पाकिस्तान के लिए आखिरी ओवर अहमद हुसैन ने डाला, जिसमें उन्हें 8 रन डिफेंड करने थे. पहली गेंद डॉट, दूसरी पर वाइड से एक रन आया. मोहित ने दूसरी गेंद पर सिंगल ले लिया, तब लगा कि कहीं गलती तो नहीं कर दी क्योंकि स्ट्राइक चीगुरुपति के पास आ गई. फिर उन्होंने भी 1 रन लिया. चौथी और पांचवीं गेंद पर भी 1-1 ही रन आया. अब आखिरी गेंद पर 3 रन चाहिए थे, ड्रा के लिए भी 2 रन बनाने थे. मोहित उलवा ने शानदार चौका लगाकर भारत को मैच जीता दिया.

मोहित उलवा को मिला POTM अवार्ड

मोहित उलवा गेंदबाज हैं, जिन्हें फाइनल में अपनी गेंदबाजी के लिए नहीं बल्कि बल्लेबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड मिला. उन्होंने 26 गेंदों में नाबाद 49 रन बनाए. आर्यवीर सहवाग को टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ प्लेयर चुना गया, जिन्होंने फाइनल में भी 58 रनों की पारी खेलकर भारत को अच्छी शुरुआत दिलाई थी.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button