उत्तर प्रदेशभारत

55 PCS अधिकारियों के तबादले, 5 विकास प्राधिकरणों के सचिव बदले गए

UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 55 PCS अधिकारियों के तबादले, 5 विकास प्राधिकरणों के सचिव बदले गए

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ.

उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त करने के मकसद से एक बड़ा फेरबदल करते हुए राज्य के 55 पीसीएस (PCS) अधिकारियों का तबादला कर दिया है. इसमें कई जिलों के अपर जिलाधिकारी (ADM), उपजिलाधिकारी (SDM), मंडलों के अपर आयुक्त और नगर निगमों के अपर नगर आयुक्त बदले गए हैं. इसके अलावा, प्रदेश के 5 प्रमुख विकास प्राधिकरणों (लखनऊ, गाजियाबाद, वाराणसी, अयोध्या और मेरठ) में नए सचिवों की तैनाती की गई है.

पांच प्रमुख विकास प्राधिकरणों के सचिव बदले

सरकार ने शहरी विकास परियोजनाओं को गति देने के लिए प्रमुख प्राधिकरणों में नए सचिव तैनात किए हैं. भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के कुलसचिव व संस्कृति निदेशालय के अपर निदेशक अतुल कुमार को लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) का नया सचिव और नागरिक उड्डयन निदेशालय में संयुक्त निदेशक (प्रशासन) बनाया गया है.

वहीं, लखनऊ विकास प्राधिकरण के सचिव सुशील प्रताप सिंह को गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) का सचिव और गाजियाबाद के सचिव विवेक कुमार मिश्रा को वाराणसी विकास प्राधिकरण (VDA) का सचिव नियुक्त किया गया है.

इसी क्रम में वाराणसी मंडल के अपर आयुक्त आलोक कुमार वर्मा को अयोध्या विकास प्राधिकरण (ADA) का नया सचिव तथा वाराणसी के अपर जिलाधिकारी (प्रोटोकॉल) विनय कुमार सिंह-2 को मेरठ विकास प्राधिकरण (MDA) का सचिव बनाया गया है. मेरठ विकास प्राधिकरण के सचिव रहे बृजेश कुमार सिंह को नोएडा में विशेष कार्याधिकारी (OSD) के पद पर भेजा गया है.

कई जिलों के ADM और मंडलों के अपर आयुक्त इधर से उधर

शासन ने कई महत्वपूर्ण जिलों के अपर जिलाधिकारियों और मंडलों के अपर आयुक्तों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है.

  • वाराणसी विकास प्राधिकरण के सचिव डॉ. वेद प्रकाश मिश्रा को हापुड़ का नया एडीएम (वि/रा) बनाया गया है. बस्ती के एडीएम (वि/रा) ज्ञान चन्द्र गुप्ता को अयोध्या तीर्थ विकास परिषद का संयुक्त मुख्य कार्यपालक अधिकारी (Joint CEO) नियुक्त किया गया है और उनकी जगह वाराणसी मंडल के अपर आयुक्त सुनन्दू सुधाकरन को बस्ती का नया एडीएम (वि/रा) बनाया गया है.
  • लखनऊ नगर निगम के अपर नगर आयुक्त पंकज कुमार श्रीवास्तव को संतकबीर नगर का एडीएम (वि/रा) बनाया गया है, जबकि वहां तैनात सत्य प्रकाश-3 को उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ में महाप्रबंधक बनाया गया है. अयोध्या तीर्थ विकास परिषद के संयुक्त मुख्य कार्यपालक अधिकारी धीरज श्रीवास्तव को अमेठी का एडीएम (वि/रा) और अमेठी की एडीएम ज्योति सिंह को वाराणसी मंडल का अपर आयुक्त बनाया गया है.
  • अयोध्या विकास प्राधिकरण के सचिव राजेश कुमार मिश्रा को उन्नाव का एडीएम (वि/रा) नियुक्त किया गया है, जबकि उन्नाव के एडीएम सुशील कुमार गौड़ को मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी बनाया गया है. राजधानी में भी बदलाव करते हुए कन्नौज के एडीएम (वि/रा) देवेन्द्र सिंह को लखनऊ (ट्रांस-गोमती) का नया अपर जिलाधिकारी (नगर) बनाया गया है. वहीं, लखनऊ (ट्रांस-गोमती) के एडीएम राज कुमार मित्तल को एडीएम (न्यायिक) चंदौली और चंदौली के एडीएम (न्यायिक) रतन को कन्नौज का नया एडीएम (वि/रा) बनाया गया है.
  • इसके अलावा, झांसी के एडीएम (प्रशासन) संजय चावला को यूपी सहकारी चीनी मिल संघ में महाप्रबंधक तथा वहां से अशोक कुमार गुप्ता को झांसी का नया एडीएम (प्रशासन) बनाया गया है. रामपुर के एडीएम (वि/रा) आनंद कुमार सिंह को खेल निदेशालय लखनऊ में उपनिदेशक (प्रशासन) और खेल निदेशालय के उपनिदेशक डॉ. संतोष कुमार उपाध्याय को रामपुर का नया एडीएम (वि/रा) नियुक्त किया गया है.
  • मंडलीय स्तर पर अमरपाल सिंह को चित्रकूट धाम मंडल से सहारनपुर मंडल का अपर आयुक्त, पंकज कुमार को मेरठ नगर निगम से चित्रकूट धाम मंडल का अपर आयुक्त, शशि भूषण को मुरादाबाद मंडल से अलीगढ़ मंडल का अपर आयुक्त, रमेश यादव को सहारनपुर मंडल से मेरठ मंडल का अपर आयुक्त तथा विवेक कुमार यादव को वाराणसी मंडल से आगरा मंडल का अपर आयुक्त बनाया गया है.
  • साथ ही, बलिया के उपजिलाधिकारी ऋषिकान्त राजवंशी को बांदा का एडीएम (न्यायिक) और अलीगढ़ मंडल के अपर आयुक्त अखिलेश को मुरादाबाद नगर निगम का अपर नगर आयुक्त नियुक्त किया गया है.

प्रयागराज मेला प्राधिकरण में नई तैनाती

प्रयागराज और बुंदेलखंड क्षेत्र की परियोजनाओं के लिए भी अधिकारियों की अदला-बदली की गई है. बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण (BIDA) झांसी के विशेष कार्याधिकारी सौम्य मिश्रा को स्थानांतरित कर प्रयागराज मेला विकास प्राधिकरण का उपजिलाधिकारी और प्रयागराज विकास प्राधिकरण का विशेष कार्याधिकारी बनाया गया है. उनके स्थान पर प्रयागराज मेला प्राधिकरण के उपजिलाधिकारी विवेक कुमार शुक्ला को बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण झांसी में विशेष कार्याधिकारी बनाकर भेजा गया है.

इसके अतिरिक्त, नोएडा में विशेष कार्याधिकारी कांति शेखर सिंह को दादरी नोएडा गाजियाबाद निवेश क्षेत्र (बुलंदशहर) में विशेष कार्याधिकारी नियुक्त किया गया है. वहीं, भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में जयजीत कौर होरा (अपर आयुक्त, प्रयागराज मंडल) को नया कुलसचिव और संस्कृति निदेशालय में अपर निदेशक बनाया गया है.

नगर निगमों और SDM स्तर पर बड़ा बदलाव

  • नगर निगमों में भी नई तैनातियां की गई हैं, जिसके तहत अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के उपनिदेशक अविनाश त्रिपाठी को लखनऊ नगर निगम का अपर नगर आयुक्त और बांदा के एडीएम (न्यायिक) माया शंकर यादव को मेरठ नगर निगम का अपर नगर आयुक्त बनाया गया है.
  • झांसी से रामकुमार को वाराणसी नगर निगम का सहायक नगर आयुक्त, लखीमपुर खीरी की एसडीएम आरती को मुरादाबाद नगर निगम का सहायक नगर आयुक्त तथा कानपुर देहात के एसडीएम नरेंद्र सिंह यादव को झांसी नगर निगम का सहायक नगर आयुक्त बनाया गया है.
  • सहारनपुर के नगर मजिस्ट्रेट कुलदीप सिंह को वाराणसी का एडीएम (प्रोटोकॉल) बनाया गया है और उनके स्थान पर यूपी सहकारी चीनी मिल संघ के महाप्रबंधक रामकेश सिंह को सहारनपुर का नया नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है.
  • उपजिलाधिकारी (SDM) स्तर पर किए गए तबादलों में आकाश कुमार को लखनऊ से बहराइच, अनिल कुमार यादव को वाराणसी नगर निगम से मुजफ्फरनगर, ऋतुप्रिया को कानपुर विकास प्राधिकरण से झांसी, डॉ. गजेंद्र पाल सिंह को अलीगढ़ से बलरामपुर, अजय कुमार शर्मा को ग्रेटर नोएडा से अलीगढ़, संदीप कुमार तिवारी को प्रयागराज से मुरादाबाद और रामवीर सिंह को मुरादाबाद नगर निगम से अलीगढ़ का नया एसडीएम बनाया गया है.
  • इसी कड़ी में माधव उपाध्याय को मुरादाबाद से हरदोई, चंद्र प्रकाश पांडेय को झांसी नगर निगम से कानपुर देहात, ज्योत्स्ना को जौनपुर से हापुड़, रमेश चंद्र पांडेय को हापुड़ से जौनपुर, अतुल कुमार सिंह को शाहजहांपुर से बलिया, प्रिंस वर्मा को मुरादाबाद से सहारनपुर और कृष्ण राज सिंह को सहारनपुर से मुरादाबाद का नया उपजिलाधिकारी नियुक्त किया गया है. इसके अलावा मुजफ्फरनगर की उपजिलाधिकारी अपूर्वा यादव को दिव्यांगजन सशक्तिकरण निदेशालय में उपनिदेशक के पद पर भेजा गया है.
TV9 Bharatvarsh

TV9 Bharatvarsh

टीवी9 भारतवर्ष डिजिटल TV9 नेटवर्क का प्रमुख हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म है. इस वेबसाइट पर देश-विदेश की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, विश्लेषण और ग्राउंड रिपोर्टिंग से पाठकों को रूबरू कराया जाता है. टीवी9 की वेबसाइट tv9hindi.com प्रमुख हिंदी वेबसाइटों में अपना स्थान रखती है. टीवी9 हिंदी का अपना मोबाइल ऐप भी है, जहां टेक्स्ट और वीडियो दोनों माध्यम से खबरें पढ़ीं और देखी जा सकती हैं. टीवी9 वेबसाइट पर राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य, टेक और अंतरराष्ट्रीय मामलों जैसी विविध श्रेणियों में खबरें कवर की जाती हैं. यहां एक्सप्लेनर्स, एक्सक्लूसिव स्टोरीज, वीडियो रिपोर्ट्स और लाइव अपडेट्स मिलते हैं. TV9 नेटवर्क का डिजिटल सेगमेंट तेजी से बढ़ा है और मिलियंस की संख्या में यूनिक यूजर्स तक पहुंचता है.

Read More

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button