मनोरंजन

Thaai Kizhavi BO Day 21: साउथ की वो फिल्म जिसका धुरंधर 2 भी कुछ नहीं बिगाड़ पाई, आज भी हो रही है अच्छी कमाई

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

एक्ट्रेस राधिका सरतकुमार की फिल्म ‘थाई किझावी’ थिएटर में लगी है. इस फिल्म को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं. फिल्म को रिलीज हुए 21 दिन हो गए हैं. इस फिल्म की कहानी ने फैंस को इंप्रेस किया है. अब धुरंधर 2 रिलीज (19 मार्च) के बाद भी फिल्म अच्छा कलेक्शन कर रही है.

थाई किझावी का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Sacnilk के मुताबिक, फिल्म ने 21वें दिने 3.30 बजे तक 33 लाख का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म 408 शोज में लगी है. बता दें कि बुधवार तक साउथ में फिल्म के 800 शोज चल रहे थे. अब शोज घटकर आधे हो गए हैं. लेकिन जितने भी शोज चल रहे हैं उनमें फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. 

फिल्म को 21वें दिन मॉर्निंग शोज में 28.89 परसेंट की ऑक्यूपेंसी मिली. 

फिल्म का डे वाइज कलेक्शन

बता दें कि फिल्म ने पहले दिन 2.65 करोड़ की कमाई की थी. दूसरे दिन फिल्म ने 5 करोड़ कमाए और तीसरे दिन फिल्म ने 6.15 करोड़ का कलेक्शन किया. चौथे दिन फिल्म ने 2.85 करोड़, पांचवें दिन 2.70 करोड़, छठे दिन 2.20 करोड़, सातवें दिन 1.70 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म ने पहले हफ्ते में 23.25 करोड़ का कलेक्शन किया.

आठवें दिन फिल्म ने 2.55 करोड़, नौवें दिन 4.60 करोड़, दसवें दिन 5 करोड़, 11वें दिन 2.45 करोड़, 12वें दिन 1.90 करोड़, 13वें दिन 1.55 करोड़, 14वें दिन 1.40 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म ने दूसरे हफ्ते में 19.45 करोड़ की कमाई की.

15वें दिन फिल्म ने 1.65 करोड़, 16वें दिन 3.10 करोड़, 17वें दिन 3.30 करोड़, 18वें दिन 85 लाख, 19वें दिन 80 लाख और 20वें दिन 80 लाख का कलेक्शन किया. फिल्म ने ओवरऑल 60.86 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया है और 53.53 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है. इस फिल्म में राधिका लीड रोल में हैं. फिल्म में वो पवुनुथाई के रोल में हैं. वो एक बुजुर्ग मां बनी हैं. ये कॉमेडी ड्रामा है. फिल्म में दिखाया गया कि वो मरने की कगार पर हैं लेकिन उनके बेटे प्रॉपर्टी के लालच में उन्हें बचाने में लगे हैं.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button