टेक्नोलॉजी

Redmi M100 Pro Launch : 50MP कैमरा और OLED स्क्रीन का कॉम्बिनेशन, Redmi M100 Pro लॉन्च

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • 5,500mAh बैटरी, HyperOS आधारित, कीमत करीब ₹33,000.

Redmi M100 Pro Launch : स्मार्टफोन मार्केट में अब कंपनियां ऐसे फोन पेश कर रही हैं, जिनमें शानदार कैमरा, अच्छी स्क्रीन और दमदार बैटरी जैसे फीचर्स एक साथ मिलते हैं. खासकर मिड-रेंज सेगमेंट में यूजर्स को बेहतर स्क्रीन और कैमरा एक्सपीरियंस देने पर जोर दिया जा रहा है. इसी बीच Redmi ने चीन में अपना नया स्मार्टफोन Redmi M100 Pro लॉन्च किया है. यह फोन 50 मेगापिक्सल के OIS कैमरे, कर्व्ड OLED डिस्प्ले और 5,500mAh की बैटरी के साथ आया है. कंपनी ने इसमें MediaTek का Dimensity 7300-Ultra प्रोसेसर दिया है. तो आइए जानते हैं कि Redmi M100 Pro की कीमत और खास फीचर्स क्या हैं. 

Redmi M100 Pro के खास फीचर्स क्या हैं?

फोन में 6.67 इंच का कर्व्ड OLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 2712 बाय 1220 पिक्सल यानी 1.5K है. इसकी स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है. कंपनी के मुताबिक, डिस्प्ले की लोकल पीक ब्राइटनेस 3,000 निट्स तक है. स्क्रीन को सुरक्षा देने के लिए Corning Gorilla Glass Victus 2 का इस्तेमाल किया गया है.

Redmi M100 Pro का प्रोसेसर और बैटरी

परफॉर्मेंस के लिए इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7300-Ultra चिपसेट दिया गया है. इसके साथ 12GB LPDDR4X रैम और 256GB UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है. फोन Xiaomi के HyperOS 3 पर काम करता है. साथ ही इसमें 5,500mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है. कनेक्टिविटी के लिए 5G, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4, NFC और USB Type-C पोर्ट जैसे फीचर्स मौजूद हैं.

यह भी पढ़ें – Karbonn Rebel Series Launch: Karbonn Rebel और Rebel Pro 5G लॉन्च, जानें किसे खरीदना सही?

Redmi M100 Pro में 50MP कैमरे के साथ ट्रिपल रियर सेटअप

फोटोग्राफी के लिए Redmi M100 Pro में तीन रियर कैमरे दिए गए हैं. इसका मुख्य कैमरा 50 मेगापिक्सल का है, जो OIS यानी ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन सपोर्ट करता है. इसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा मिलता है. वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है.

कितनी है Redmi M100 Pro की कीमत?

Redmi M100 Pro को चीन में 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले एक ही वेरिएंट में पेश किया गया है. इसकी कीमत 2,499 चीनी युआन रखी गई है, जो भारतीय करेंसी में करीब 33,000 रुपये होती है. यह फोन Midnight Black, Mirror Porcelain White, Phantom Blue और Twilight Purple कलर ऑप्शन में उपलब्ध है. 

यह भी पढ़ें –  Free Fire India Features : Free Fire India पुराने गेम से कितना अलग? जानें फीचर्स और डाउनलोड साइज

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button