भारत

Cyclonic Storm Murasu Live: भीषण चक्रवाती तूफान में बदला मुरासु, कई राज्यों में अलर्ट

आंध्र प्रदेश और उत्तरी तमिलनाडु के तटों के लिए चक्रवात की चेतावनी और लैंडफॉल के बाद की स्थिति को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है. बंगाल की खाड़ी के पश्चिम-मध्य क्षेत्र में बना गंभीर चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ पिछले 6 घंटों के दौरान 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ा है. 2 नवंबर 2026 को शाम 5:30 बजे तूफान उसी क्षेत्र में केंद्रित था. इसका केंद्र 14.7° उत्तरी अक्षांश और 80.7° पूर्वी देशांतर पर स्थित था.

तूफान नेल्लोर (आंध्र प्रदेश) से लगभग 80 किलोमीटर पूर्व-उत्तर-पूर्व, कावली से 80 किलोमीटर पूर्व-दक्षिण-पूर्व, ओंगोल से 110 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व, चेन्नई (तमिलनाडु) से 190 किलोमीटर उत्तर-उत्तर-पूर्व और मछलीपट्टनम से 170 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण-पश्चिम में स्थित था.

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button