टेक्नोलॉजी

OnePlus 16 Price : OnePlus 16 खरीदने के लिए खर्च करने होंगे 1.4 लाख? लॉन्च से पहले दावा

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • OnePlus 16R की अनुमानित कीमत 70,000-75,000 रुपये है.

OnePlus 16 Price : स्मार्टफोन की दुनिया में OnePlus की पहचान ऐसे ब्रांड के तौर पर रही है, जो प्रीमियम फीचर्स के साथ फ्लैगशिप फोन के मुकाबले थोड़ी कम कीमत रखने की कोशिश करता है, लेकिन अब कंपनी की अगली फ्लैगशिप सीरीज को लेकर सामने आई जानकारी इस तस्वीर को बदल सकती है. चर्चा है कि OnePlus भारत में एक नहीं दो नए स्मार्टफोन लाने की तैयारी कर रहा है. इनमें OnePlus 16R के साथ कंपनी का प्रीमियम मॉडल OnePlus 16 भी शामिल हो सकता है. खास बात यह है कि OnePlus 16 की संभावित कीमत 1.4 लाख रुपये तक पहुंचने का दावा किया जा रहा है. अगर ऐसा होता है, तो यह फोन कंपनी के पिछले फ्लैगशिप मॉडल से काफी महंगा होगा.

भारत में OnePlus 16 और 16R की एंट्री की तैयारी?

लीक्स के मुताबिक, OnePlus 16R को भारतीय बाजार में लाने पर काम चल रहा है. वहीं OnePlus 16 का भारत आना भी लगभग तय माना जा रहा है. इससे पहले ऐसी रिपोर्ट्स आई थीं कि कंपनी भारत में सिर्फ 16R मॉडल पेश कर सकती है. इसके अलावा लीक्स ने बताया है कि कंपनी OnePlus 16 के ग्लोबल सॉफ्टवेयर की टेस्टिंग कर रही है, हालांकि कंपनी ने अभी दोनों स्मार्टफोन के भारतीय लॉन्च को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है.

OnePlus 16 के लिए देने पड़ सकते हैं 1.4 लाख रुपये

कीमत को लेकर सामने आया दावा इस फोन को चर्चा में ला रहा है. लीक्स के अनुसार, भारत में OnePlus 16 की कीमत 1.30 लाख से 1.40 लाख रुपये के बीच हो सकती है. वहीं OnePlus 16R को 70,000 से 75,000 रुपये की शुरुआती कीमत पर उतारे जाने की उम्मीद है. वहीं OnePlus 15 भारत में 85,999 रुपये और OnePlus 15R 47,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ था.

यह भी पढ़ें – Apple Sales Record : बढ़ती लागत नहीं रोक पाई Apple की रफ्तार, इस देश में रिकॉर्डतोड़ बिक्री

OnePlus 16 में मिल सकती है 9000mAh की बैटरी

OnePlus 16 चीन में अक्टूबर में लॉन्च हो चुका है. वहां इसकी शुरुआती कीमत 5,999 युआन यानी करीब 86,000 रुपये है. फोन में 6.78 इंच की LTPO OLED डिस्प्ले दी गई है, जो सपोर्टेड गेम्स में 185Hz तक रिफ्रेश रेट देती है. इसमें Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 प्रोसेसर और 9,000mAh की बैटरी मिलती है. फोन 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करता है. इसमें 200MP का मेन कैमरा, 3x ऑप्टिकल जूम वाला 50MP टेलीफोटो कैमरा और 50MP अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है.

OnePlus 16R में भी मिल सकते हैं दमदार फीचर्स

OnePlus 16R को लेकर फिलहाल आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, हालांकि लीक के मुताबिक इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर मिल सकता है. इसके अलावा 200MP मेन कैमरा, 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और करीब 9,000mAh की बैटरी मिलने की उम्मीद है. कुछ रिपोर्ट्स में 165Hz डिस्प्ले और 7,500mAh से ज्यादा की बैटरी का भी दावा किया गया है. कैमरा और डिस्प्ले को लेकर अलग-अलग जानकारियां सामने आने के कारण इसके फाइनल फीचर्स अभी साफ नहीं हैं.

यह भी पढ़ें – Best Budget Smartphones : 15,000 से कम में चाहिए शानदार स्मार्टफोन? ये हैं आपके लिए बेस्ट ऑप्शन

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button