विश्व

हिंदू-यहूदी गठबंधन से घबराया पाकिस्तान, मुनीर बोले-‘मुसलमानों के लिए…’

पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर ने हिंदुओं और यहूदियों के बीच बढ़ते संबंधों को लेकर चेतावनी दी है. इसका खुलासा ईरान के वरिष्ठ अधिकारी मोहसिन रेजाई ने किया है. रेजाई के मुताबिक हिंदुओं और यहूदियों का गठबंधन मुसलमानों और पाकिस्तान के खिलाफ है. रिपोर्ट्स के मुताबिक मुनीर ने ये टिप्पणी 26 अक्टूबर को तेहरान में हुई चार देशों की सुरक्षा बैठक के दौरान की गई थी.

रेजाई का एक वीडियो है जिसमें वे मुनीर और तुर्की के खुफिया प्रमुख इब्राहिम कलिन के बारे में बात कर रहे हैं. वो भारत-इजरायल संबंधों को पाकिस्तान और मुस्लिम जगत के लिए खतरा बता रहे हैं.

मुनीर को हुई चिंता
लाहौर के समाचार आउटलेट 24 न्यूज HD ने ईरानी सुरक्षा प्रमुख मोहसेन रेजाई के ईरानी सरकारी प्रसारक ‘IRIB’ को दिए गए एक इंटरव्यू का हवाला देते हुए बताया कि मुनीर ने हिंदुओं और यहूदियों के बीच बढ़ते संबंधों पर चिंता जताई है. जो मुसलमानों और पाकिस्तान के खिलाफ हैं. 26 अक्टूबर की इस बैठक में ईरान, पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्की शामिल हुए. यह बैठक ऐसे समय में हुई जब इजराइल और अमेरिका को लेकर तनाव बना हुआ है. पाकिस्तान की ओर से फील्ड मार्शल मुनीर, तुर्की की ओर से कालिन, सऊदी अरब की ओर से रक्षा मंत्री प्रिंस खालिद बिन सलमान और ईरान की ओर से सुरक्षा प्रमुख रेजाई ने हिस्सा लिया.

रेजाई थे गंभीर

चार देशों की यह बैठक मुनीर की तेहरान यात्रा के कुछ दिनों बाद हुई. इस यात्रा के दौरान कुछ वीडियो सामने आए जिनमें सेना प्रमुख मुनीर को रेजाई और अन्य ईरानी अधिकारियों के साथ बातचीत करते देखा जा सकता है. 20 अक्टूबर को ‘अल अरबिया’ के जारी फुटेज में मुनीर का स्वागत करते समय रेजाई काफी गंभीर और खामोश नजर आए.

कई पाकिस्तानी एक्सपर्ट्स के साथ-साथ पत्रकार नजम सेठी ने भी मुनीर को ही वह अधिकारी बताया है.जिसने हिंदुओं और यहूदियों को लेकर टिप्पणी की थी. अपने यूट्यूब चैनल पर रजाई के बयान का जिक्र करते हुए सेठी ने कहा कि मुनीर ने चेतावनी दी थी कि हिंदुओं और यहूदियों के बीच गठबंधन एक बड़ा खतरा है और उन्होंने मुसलमानों और पाकिस्तान के खिलाफ भू-राजनीतिक एकजुटता की बात कही थी.

ये भी पढ़ें: पंजाब से चुनाव प्रचार की आज शुरुआत करेंगे राहुल गांधी, आखिर पहले संगरूर को ही क्यों चुना?

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button