खेल

IPL 2026 के टिकट कहां और कैसे कर सकेंगे बुक, जानें कब से शुरू होगी बिक्री

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI ने बीते बुधवार (11 मार्च) आईपीएल 2026 (IPL 2026) का शेड्यूल जारी किया था. हालांकि अभी 28 मार्च से शुरू होने वाले टूर्नामेंट के सिर्फ पहले चरण का शेड्यूल सामने आया है, जिसमें 20 मैचों का कार्यक्रम देखने को मिला है. लेकिन इसके साथ फैंस के मन में एक सवाल तेजी से उठने लगा कि वे टूर्नामेंट के टिकट कब, कहां और कैसे खरीद सकते हैं. 

IPL 2026 टिकट की जानकारी 

फिलहाल बीसीसीआई ने टूर्नामेंट के आगामी सीजन के टिकट को लेकर किसी भी तरह की कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है. लेकिन Zomato के District एप पर इंडियन प्रीमियर लीग के टिकट के लिए एक अलग से सेक्शन बनाया गया है. इस सेक्शन में Coming Soon लिखा है. इससे एक चीज तो साफ हो जाती है कि जल्द ही टिकट की बिक्री शुरू हो सकती है. 

मैचों के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू 

BookMyShow ने टूर्नामेंट के टिकट के लिए प्री-सेल रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए हैं. इस प्री-सेल रजिस्ट्रेशन में गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के मैच शामिल है. गुजरात के अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम वाले मैच और मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम वाले शामिल हैं. हालांकि प्री-रजिस्ट्रेशनक को लेकर एक चीज साफ कर दी गई है कि इससे टिकट मिलने की कोई गारंटी नहीं होगी लेकिन इससे पहले टिकट खरीदने का मौका मिल सकता है. 

पहला मैच बेंगलुरु में 

शेड्यूल के मुताबिक, टूर्नामेंट का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बेंगलुरु में खेला जाएगा. लेकिन गौर करने वाली बात यह है कि बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाले मुकाबलों को लेकर स्पष्टता 13 मार्च, शुक्रवार को मिलेगी. 

शेड्यूल जारी करते वक्त एक रिलीज में बताया गया था कि बेंगलुरु में होने वाले मुकाबले कर्नाटक सरकार के जरिए बनाई गई विशेषज्ञ समिति की मंजूरी के अधीन है. 13 मार्च को समिति एक मीटिंग और स्टेडियम का आकलन करेगी, जिसमें यह तय किया जाएगा कि स्टेडियम में मैच करवाने की क्षमता है या नहीं.  

 

यह भी पढ़ें: मसूरी में सात फेरे लेंगे कुलदीप यादव, इस लग्जरी होटल को किया गया बुक; देखें मेहमानों की लिस्ट

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button