IND-NZ टेस्ट ड्रॉ के बाद इतनी बदली WTC पॉइंट्स टेबल, भारत को तगड़ा नुकसान; न्यूजीलैंड भी फिसला

भारत और न्यूजीलैंड का पहला टेस्ट मैच ड्रॉ हो गया है. यह मुकाबला ड्रॉ होने पर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की टेबल पर बड़ा असर पड़ा है. वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने पर न्यूजीलैंड टेबल में दूसरे स्थान से फिसल कर तीसरे पायदान पर आ गया है. वहीं भारतीय टीम की पोजीशन में कोई बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन पीसीटी के लिहाज से उसे बड़ा नुकसान झेलना पड़ा है.
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में मुकाबला ड्रॉ होने पर 4 अंक मिलते हैं. चार-चार अंक मिलने के बाद भारत और न्यूजीलैंड, दोनों का पॉइंट्स परसेंट (PCT) धड़ाम से नीचे गिरा है. वेलिंगटन टेस्ट से पूर्व न्यूजीलैंड का पीसीटी 72.22 था, जो अब गिरकर 66.67 पर आ गया है. न्यूजीलैंड को एक स्थान का नुकसान भी हुआ है.
भारत को नुकसान
भारतीय टीम WTC टेबल में पहले की तरह चौथे स्थान पर बरकरार है, लेकिन उसका पीसीटी 51.52 से गिरकर 50 प्रतिशत पर आ गया है. इससे उसकी फाइनल की उम्मीदों को भी झटका लगा है. बताते चलें कि टेबल की टॉप-2 टीमों के बीच फाइनल खेला जाता है. फिलहाल भारतीय टीम की टॉप-2 में फिनिश करने की उम्मीद कम लग रही हैं.
दक्षिण अफ्रीका नंबर-1, ऑस्ट्रेलिया दूसरे पायदान पर
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की टेबल में दक्षिण अफ्रीका 75 पीसीटी के साथ टॉप पर विराजमान है. वहीं दूसरे स्थान पर मौजूद ऑस्ट्रेलिया का पीसीटी 69.23 है. न्यूजीलैंड तीसरे और भारत चौथे पायदान पर है. बांग्लादेश पांचवें नंबर पर है.
1. दक्षिण अफ्रीका – 75.00%
2. ऑस्ट्रेलिया – 69.23%
3. न्यूजीलैंड – 66.67%
4. भारत – 50.00%
5. बांग्लादेश – 40.74%
6. इंग्लैंड – 38.54%
7. वेस्टइंडीज – 27.38%
8. श्रीलंका – 13.54%
9. पाकिस्तान – 12.12%
WTC की पॉइंट्स प्रणाली
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में कोई मैच जीतने पर अधिकतम 12 अंक मिलते हैं. मुकाबला टाई रहने पर 6 अंक और मैच ड्रॉ पर खत्म होता है तो दोनों टीमों को 4-4 अंक दिए जाते हैं. वेलिंगटन में ड्रॉ खेलने के लिए भारत और न्यूजीलैंड को भी चार-चार अंक मिले हैं. वहीं टीमों को सबसे ज्यादा पॉइंट्स के आधार पर रैंकिंग नहीं दी जाती है. रैंकिंग कितने प्रतिशत पॉइंट्स जीते, इस आधार पर दी जाती है.
यह भी पढ़ें:
न्यूजीलैंड ने भारत के मुंह से छीनी जीत, ड्रॉ हुआ पहला टेस्ट; 12 साल का इंतजार बरकरार



