‘मिर्जापुर’ की सक्सेस के बाद ‘पंचायत’ पर भी बनेगी फिल्म? जितेंद्र कुमार ने दे दिया बड़ा हिंट

भारत में ‘मिर्जापुर’ और ‘पंचायत’ ये दो सबसे ज्यादा पॉपुलर वेब सीरीज हैं. मिर्जापुर ने तो छोटे पर्दे पर धूम मचाने के बाद बड़े पर्दे पर भी खूब रंग जमाया. मिर्जापुर वेब सीरीज सफल रहने के बाद इस पर फिल्म भी आई. जबकि अब पंचायत के मेकर्स भी मिर्जापुर की राह पर निकल पड़े हैं. पचायत के लीड एक्टर जितेंद्र कुमार ने भी इस ओर इशारा कर दिया है.
‘मिर्जापुर’ की राह पर ‘पंचायत’ के मेकर्स!
पंचायत वेब सीरीज को भी लोगों का जबरदस्त प्यार मिला है. अब तक इसके चार सीजन आ चुके हैं और अब पांचवा सीजन दस्तक देने जा रहा है. मेकर्स ने 23 नवंबर को पांचवे सीजन का ट्रेलर जारी कर दिया है जो दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है. पंचायत 5 का ट्रेलर सामने आने के बाद जितेंद्र कुमार ने एबीपी न्यूज से बात करते हुए बड़ा हिंट दे दिया है. उनसे पंचायत पर फिल्म बनने को लेकर सवाल किया गया था. इस पर उन्होंने मिर्जापुर का जिक्र किया और संभावना जता दी है.
जितेंद्र कुमार ने पंचायत सीजन 5 देखने की अपील करते हुए कहा, ‘वो जरूर देखें. इसे बड़ी शिद्दत के साथ अपने घर-परिवार और दोस्तों के साथ बैठकर देखें. अभी एन्जॉय करें सीजन 5.’ जितेंद्र से आगे कहा गया कि मिर्जापुर (फिल्म) को बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिला है और इसकी (पंचायत) भी बातें बनती हैं.
इस पर जितेंद्र ने कहा, ‘हां इससे लोग कनटेक्टेड हैं. पांच सीजन आए हैं. ऑडियंस बना हुआ है. बड़े पर्दे पर इसे देखने का एक नजरिया होता है और एक अलग एक्साइटमेंट होती है जो मिर्जापुर के जरिए हमें देखने को मिली. ये बहुत आगे की बात है. उस पर अभी हम ज्यादा बात नहीं करवाएंगे.’
TVF क्रिएटर ने भी दिया हिंट
बता दें कि जितेंद्र के अलावा द वायरल फीवर (TVF) के क्रिएटर विजय ने भी बातों-बातों में ये बता दिया है कि पंचायत पर भी फिल्म आ सकती है.
कब आएगा ‘पंचायत सीजन 5’?
मिर्जापुर के तीन सीजन आने के बाद फिर इसे लेकर ‘मिर्जापुर: द मूवी’ बनाई गई थी. इसी साल सितंबर में आई ये फिल्म बड़े पर्दे पर सुपरहिट रही. पंचायत सीजन 5 की बात करें तो ये प्राइम वीडियो पर दिसंबर से स्ट्रीम होगा.



