मनोरंजन

Entertainment News Live Update: 9वें दिन भी बॉक्स ऑफिस लूट रही है ‘धुरंधर 2’, खचाखच भरे थियेटर में चुपचाप फिल्म देखने पहुंचीं यामी गौतम,

Entertainment News Live Updates: बॉलीवुड से लेकर टीवी और ओटीटी जगत में हर दिन कुछ ना कुछ नया होता रहता है. यहां हम आज आपको  धुरंधर के 9वें दिन के कलेक्शन से लेकर अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म भूत बंगला के ट्रेलर और हैवान की रिलीज डेट के साथ ही रणबीर कपूर की रामायण से जुड़ी हर अपडेट की जानकारी दे रहे हैं.

धुरंधर 2 की 8 दिन की कमाई के मेकर्स ने जारी किए ऑफिशियल आंकड़े (Dhurandhar 2 Worldwide Box Office collection Day 8) 
धुरंधर 2 ने रिलीज के 8 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर बवाल काट दिया है. वहीं जियो स्टूडियो ने इंस्टा पर पोस्ट कर फिल्म की 8 दिनों की कमाई के ऑफिशियल नंबर्स जारी कर दिए हैं. जियो स्टुडियोज ने एक्स पोस्ट में लिखा है- ये दहाड़ है नए हिंदुस्तान की. इसके साथ मेकर्स ने कलेक्शन का ब्रेक अप दिया है. मेकर्स ने बताया है कि ‘धुरंधर 2’ ने वर्ल्डवाइड 1088 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. 

इसमें भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 814 करोड़ रुपये और नेट कलेक्शन 690 करोड़ है. वहीं, ओवरसीज में इस फिल्म ने 274 करोड़ की कमाई की है.

फिल्म के डे वाइज ब्रेकअप के मुताबिक पहले वीकेंड में इसन 466 करोड़ कमाए. इसके बाद 5वें दिन फिल्म का कलेक्शन 64 करोड़, 6ठे जिन 58 करोड़, 7वें दिन 49 करोड़ और 8वें दिन 53 करोड़ रहा है.

Entertainment News Live Updates: 'धुरंधर 2' ने 8 दिन में वर्ल्डवाइड कमा लिए 1088 करोड़, मेकर्स बोले- ये दहाड़ है नए हिंदुस्तान की...

धुरंधर 2 के 9वें दिन का कलेक्शन (Dhurandhar 2 Box Office Day 9)
बता दें कि धुरंधर 2 ने रिलीज के 8 वें दिन 49.70 करोड़ का नेट कलेक्शन किया. इसके साथ ही, भारत में इसका 8 दिनों का कुल ग्रॉस कलेक्शन 805.32 करोड़ और कुल नेट कलेक्शन 674.17 करोड़ हो गया है. वहीं  विदेशों में, फिल्म ने कुल 261.92 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया है, जिससे इसका कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन बढ़कर 1,067.24 करोड़ हो गया है. वहीं 9वें दिन भी ये फिल्म फुल स्पीड से कलेक्शन कर रही है. 

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक धुरंधर 2 ने रिलीज के 9वें दिन दोपहर 2 बजे तक 9.24 करोड़ कमाए हैं.
  • दोपहर के शो में फिल्म की ऑक्यूपेंसी 19.9 फीसदी दर्ज की जा रही है.
  • वहीं फिल्म का भारत में अभी तक का कुल कलेक्शन 683.41 करोड़ रुपये हो चुका है.
  • रात 10.30 बजे के बाद ही फाइनल आंकड़े आएंगे, उम्मीद है कि ये घरेलू बाजार में आज 700 करोड़ की नेट कमाई कर लेगी. 

चुपचाप फिल्म देखने पहुंचीं यामी गौतम, वीडियो आई सामने (Yami Gautam Watches Dhurandhar 2)

‘धुरंधर 2’ को देखने आदित्य धर की वाइफ और एक्ट्रेस यामी गौतम थियेटर पहुंचीं. उनके साथ उनकी बहन सुरीली गौतम भी थीं. सुरीली ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो भी शेयर की है जिसमें यामी गौतम अपने सीन को देखकर शर्मा रही हैं.

 

भूल बंगला का ट्रेलर रिलीज डेट  पर बड़ा अपडेट
अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की हिट जोड़ी  की भूत बंगला को लेकर फैंस में जबरदस्त एक्साइटमेंट हैं. वहींइस हॉरर कॉमेडी के ट्रेलर की रिलीज को लेकर बड़ा अपडेट आया है. दरअसल रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म के ट्रेलर को 30 मार्च को रिलीज किया जा सकता है. हालांकि अभी ऑफिशियल अनाउंसमेंट होना बाकी है. बता दें कि फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा वामिका गब्बी, तब्बू, राजपाल यादव और परेश रावल सहित कई कलाकार नजर आएंगे. ये फिल्म 10 अप्रैल को रिलीज होगी. 

Entertainment News Live Updates: 'धुरंधर 2' ने 8 दिन में वर्ल्डवाइड कमा लिए 1088 करोड़, मेकर्स बोले- ये दहाड़ है नए हिंदुस्तान की...

रामायण को लेकर मेकर्स ने की बड़ी अनाउंसमेंट
बता दें कि रणबीर कपूर की मच अवेटेड नितेश तिवारी निर्देशित रामायण का भी फैंस में काफी बज बना हुआ है. ये फिल्म दो पार्ट में रिलीज होगी. पहला पार्ट दिवाली2026 में सिनेमाघरों में दस्तक देगा. वहीं फिल्म के प्रोड्यूसर नामिक मल्होत्रा ने राम नवमी के मौके पर फिल्म से जुड़ा बड़ा अपडेट दिया है. जिसके मुताबिक 2 अप्रैल को हनुमान जयंती के मौके पर फिल्म से राम की पहली झलक रिलीज की जाएगी. बता दें कि रामायण में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता के किरदार में नजर आएंगे. वहीं यश रावण के रोल में और सनी देओल हनुमान के किरदार में दिखेंगे. 

Entertainment News Live Updates: 'धुरंधर 2' ने 8 दिन में वर्ल्डवाइड कमा लिए 1088 करोड़, मेकर्स बोले- ये दहाड़ है नए हिंदुस्तान की...

हैवान कब होगी रिलीज? 
अक्षय कुमार और प्रियदर्शन इन दिनों अपनी आने वाली फ़िल्म ‘भूत बंगला’ के प्रमोशन में ज़ोर-शोर से लगे हुए हैं. इस पॉपुलर एक्टर-डायरेक्टर जोड़ी ने हाल ही में अपने दूसरे प्रोजेक्ट्स – ‘हैवान’ और ‘हेरा फेरी 3′ के बारे में भी बात की.’स्क्रीन’ के साथ हाल ही में हुई एक बातचीत के दौरान, इस जोड़ी से ‘हैवान’ की संभावित रिलीज़ डेट के बारे में पूछा गया।.इस पर जवाब देते हुए प्रियदर्शन ने कहा, “यह फ़िल्म (भूत बंगला) रिलीज़ होने के लगभग 90 दिनों के अंदर रिलीज़ होगी,” इसमें आगे जोड़ते हुए अक्षय कुमार ने कहा, “अगस्त के आस-पास…” ‘हैवान’ में अक्षय कुमार एक नेगेटिव रोल में नज़र आएंगे. यह एक ज़बरदस्त एक्शन थ्रिलर फ़िल्म है, जिसमें सैफ अली खान मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे. 

Entertainment News Live Updates: 'धुरंधर 2' ने 8 दिन में वर्ल्डवाइड कमा लिए 1088 करोड़, मेकर्स बोले- ये दहाड़ है नए हिंदुस्तान की...

धुरंधर 2 ओटीटी पर कब रिलीज होगी? 
रणवीर सिंह की लेटेस्ट रिलीज धुरंधर 2 सिनेमाघरों में दर्शकों की फेवरेट बनी हुई है और ये बॉक्स ऑफिस पर सक्सेस की नई स्टोरी लिख रही है. वहीं फैंस फिल्म की ओटीटी रिलीज का भी इंतजार कर रहे हैं. हालांकि धुरंधर 2 को ओटीटी पर जल्द रिलीज नहीं किया जाएगा.

फिल्मीबीट की रिपोर्ट के मुताबिक इस बारे में बताते हुए, एक सूत्र ने बताया, “जिस तरह का ज़बरदस्त रिस्पॉन्स धुरंधर 2 को बॉक्स ऑफिस पर मिल रहा है, उसे देखते हुए मेकर्स को इसे ओटीटी पर लाने की कोई जल्दी नहीं है. फ़िल्म बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रही है, और टीम अभी इस सफल थिएट्रिकल रन को एंजॉय करने पर ध्यान दे रही है.” हालांकि बता दें कि धुरंधर पार्ट 1 नेटफ्लिक्स पर आया था लेकिन धुरंधर 2 के स्ट्रीमिंग राइट्स जियो हॉट स्टार ने हासिल कर लिए हैं.



Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button